Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

26 सेकंड में जारी हुआ NDA मेनिफेस्टो, कांग्रेस बोली – झूठ का पुलिंदा, नीतीश की हालत पर भी सवाल

26 सेकंड में जारी हुआ NDA मेनिफेस्टो, कांग्रेस बोली – झूठ का पुलिंदा, नीतीश की हालत पर भी सवाल

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले NDA का घोषणा पत्र जारी होते ही कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि “26 सेकंड में मेनिफेस्टो जारी कर प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म कर देना लोकतंत्र के साथ मजाक है।” उन्होंने व्यंग्य किया कि “कुछ पत्रकारों ने कहा यह उनके जीवन का सबसे छोटा प्रेस कॉन्फ्रेंस था — ये लोग आए, मुंह दिखाया और चले गए।”

गहलोत ने कहा कि भाजपा ने पहले किए वादे अब तक पूरे नहीं किए। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री ने बिहार को 1.25 लाख करोड़ रुपये के विशेष पैकेज का वादा किया था, लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं दिखा। उन्होंने NDA के घोषणा पत्र को “झूठ का पुलिंदा” बताया और पूछा कि इसे नीतीश कुमार से क्यों जारी नहीं कराया गया — क्या वे अब मंच पर आने की स्थिति में नहीं हैं?

गहलोत ने कहा कि “INDIA गठबंधन” का घोषणा पत्र जनता के सपनों को साकार करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर पेपर लीक मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया और NDA से “20 साल का रिपोर्ट कार्ड” जनता के सामने रखने की मांग की।

बिहार मंत्रिमंडल का गठन पूरा, BJP को सबसे ज़्यादा हिस्सेदारी

Nationalist Bharat Bureau

हमने जो कहा वो किया, अबकी बार संकल्प बनाम झांसा की लड़ाई – नितिन नवीन का विपक्ष पर बड़ा हमला

नाथनगर में चिराग पासवान की जनसभा, बोले – फिर बनेगी NDA सरकार, मिथुन कुमार को जिताएं

Nationalist Bharat Bureau

रेखा गुप्ता ने महागठबंधन पर साधा निशाना, कहा – “जो चारा खा गए, उन्हें अब जनता नहीं चुनेगी”

चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ता राजद में शामिल

खेसारी लाल यादव पर भड़के रवि किशन — कहा ‘छोटा भाई अधर्मी हुआ तो वाण चलेगा’, लगाया सनातन विरोधियों का साथ देने का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश सरकार में सम्राट और विजय को उपमुख्यमंत्री पद, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव में राहुल गांधी हुए भावुक, कहा – “पोस्टमैन का बेटा अब बनेगा जनता का नेता”

Nationalist Bharat Bureau

डांस बनाम मुजरा पर बवाल, राहुल गांधी के बयान से बिहार की सियासत में छिड़ी मर्यादा बनाम व्यंग्य की जंग

Nationalist Bharat Bureau

पटना में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, ललन सिंह और रविशंकर प्रसाद रहे साथ, ‘मोदी-मोदी’ नारों से गूंजा शहर

Leave a Comment