Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

NDA के 18 संभावित मंत्री तय, नीतीश फिर होंगे CM?

नीतीश कुमार की संभावित कैबिनेट सूची और NDA नेताओं की बैठक की तस्वीर।

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद एनडीए में सरकार गठन की गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक एनडीए के संभावित 18 मंत्रियों की पहली लिस्ट सामने आ गई है। जेडीयू और बीजेपी से बराबर संख्या में मंत्रियों को शामिल किए जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि एनडीए 20 नवंबर को नई सरकार के गठन की तैयारी में है और इसी दिन नीतीश कुमार के 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए सभी दलों की विधायक दल की बैठकें लगातार जारी हैं।

जदयू कोटे से 10 नेताओं का मंत्री पद लगभग तय माना जा रहा है। इनमें विजय चौधरी, बिजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, जमा खान, मदन सहनी, जयंत राज, महेश्वर हजारी और संतोष निराला प्रमुख नाम हैं। जेडीयू बड़े बदलाव के मूड में नहीं है और पुराने चेहरों को ही दोबारा मौका दिए जाने की संभावना है। वहीं बीजेपी कोटे में बड़े फेरबदल की चर्चा है और सम्राट चौधरी, नितिन नवीन, मंगल पांडेय, रामकृपाल यादव और रजनीश कुमार के नाम प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं।

अन्य दलों में भी नई सरकार में जगह बनने की संभावना है। LJP(R) कोटे से तीन मंत्री बनाए जा सकते हैं, जिनमें राजू तिवारी और संजय पासवान के नाम चर्चा में हैं। RLM से स्नेहलता कुशवाहा और HAM से संतोष मांझी के मंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार एनडीए दो डिप्टी सीएम बनाए जाने पर भी विचार कर रहा है।

छठ पर्व के बाद नीतीश कुमार का चुनावी दौरा: आज मुजफ्फरपुर के गायघाट में करेंगे जनसभा, जदयू प्रत्याशी कोमल सिंह के लिए मांगी जाएगी समर्थन

जेपी नड्डा का तेजस्वी पर हमला: नई पैकिंग में जनता को गुमराह कर रहे हैं, ठगबंधन ने बिहार को लालटेन युग में रखा

सीमांचल की सियासत में इंसानियत का रंग – आफताब-कंचन की 30 साल पुरानी दोस्ती बनी चुनावी मिसाल

एनडीए को मिलने वाला हरेक वोट विकसित लौकहा-विकसित बिहार के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा:ललन सर्राफ

BJP के संकल्प पत्र को RJD ने बताया छलपत्र, मनोज झा बोले — बिहार की नहीं, गुजरात की नीति से चल रहा खेल

राजद महिला प्रकोष्ठ में संकट, वर्तमान अध्यक्ष बागी तेवर तो पूर्व अध्यक्ष भाजपा में शामिल

“भाजपा–जेडीयू सरकार ने किया बिहार की आस्था पर आघात ,छठ यात्रियों के साथ निर्मम कुठाराघात” : कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

वोट बैंक के लालची हैं लालू-तेजस्वी-राहुल, बिहार का विकास सिर्फ मोदी-नीतीश से संभव: अमित शाह का महागठबंधन पर करारा प्रहार

तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान: “राहुल और तेजस्वी लालू जी की छत्रछाया में हैं, अपने दम पर राजनीति करके दिखाएं

मुंगेर के नक्सल प्रभावित इलाकों में लौटा लोकतंत्र, 20 साल बाद गांवों में गूंजा मतदान का शोर

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment