Nationalist Bharat
दुर्घटना

खगड़िया में छठ घाट पर बड़ा हादसा — एक ही परिवार के 3 सहित चार किशोर नदी में लापता, परिजनों में मचा कोहराम

खगड़िया में छठ घाट पर बड़ा हादसा — एक ही परिवार के 3 सहित चार किशोर नदी में लापता, परिजनों में मचा कोहराम

खगड़िया: छठ पर्व के मौके पर बिहार के खगड़िया जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है। मोरकाही थाना क्षेत्र के रसौंक और घरारी पंचायत के छठ घाट पर सोमवार को स्नान के दौरान चार किशोर नदी में डूबकर लापता हो गए। इनमें से तीन बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना सुरक्षा में लापरवाही के कारण हुई। घाट पर न तो एसडीआरएफ की टीम मौजूद थी और न ही बैरिकेडिंग की गई थी। बताया गया कि बच्चे नदी की गहराई का सही अंदाज़ा नहीं लगा सके और गहरे पानी में चले गए। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राजेश कुमार ठाकुर और सीओ पुनीत कौशल के नेतृत्व में गोताखोरों की टीम ने खोजबीन शुरू की, जो देर रात तक जारी रही।

लापता किशोरों की पहचान गोलू कुमार (12), करण कुमार (18), छोटू कुमार (15) और दिलखुश कुमार (14) के रूप में हुई है। इनमें छोटू और दिलखुश मामा-भांजा हैं, जबकि गोलू उन्हीं के रिश्तेदार हैं। एक ही परिवार के तीन किशोरों के लापता होने से गांव में गहरा मातम छा गया है। छठ के इस पावन पर्व पर हुई इस दुर्घटना ने प्रशासन की सुरक्षा तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वीडियो देखने की नौकरी और रुपये डबल करने के नाम पर ठगी,600 से अधिक लोग शिकार

Nationalist Bharat Bureau

मेहसौल में शराबी पति ने ईंट-पत्थर से कुचल कर अपनी पत्नी को मार डाला

Nationalist Bharat Bureau

टर प्रैक्टिकल देने जा रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, साथी घायल

Nationalist Bharat Bureau

बारामती विमान हादसा: VSR एविएशन फिर सवालों में

इंदौर दूषित पानी त्रासदी: 13 लोगों की मौत, मंत्री ने दी प्रतिक्रिया

Nationalist Bharat Bureau

दीवार पर पेशाब करने से मना करने पर पड़ोसी ने की पिटाई, इलाज के दौरान मौत

Nationalist Bharat Bureau

पोखर में डूबने से तीन बच्चों की मौत, CM नीतीश ने जताया दुःख

Nationalist Bharat Bureau

बिहार हादसा: सोन नदी में चार परिवारों के सात बच्चे डूबे, छह की मौत, क्षेत्र में मचा हाहाकार

पुलिस मर्डर समेत 28 कांडों का आरोपी प्रिंस का एनकाउंटर

अजमेर शरीफ जा रही बस हादसे का शिकार, 4 जायरीनों की मौत

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment