Nationalist Bharat
शिक्षा

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत, केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन को दी मंजूरी

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत, केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन को दी मंजूरी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) के गठन को मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले से करीब 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा होगा। सरकार ने जनवरी 2025 में इस आयोग को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी, लेकिन अब इसके औपचारिक गठन पर भी मुहर लग गई है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कैबिनेट ने आयोग के लिए ‘टर्म्स ऑफ रेफरेंस’ (Terms of Reference) को मंजूरी दे दी है। आयोग की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना प्रकाश देसाई करेंगी, जबकि आईआईएम बैंगलोर के प्रोफेसर पुलक घोष को अंशकालिक सदस्य और पेट्रोलियम मंत्रालय के सचिव पंकज जैन को सदस्य-सचिव नियुक्त किया गया है।

यह आयोग एक अस्थायी संस्था होगा, जिसे गठन की तारीख से 18 महीने के भीतर अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपनी होंगी। अगर जरूरत पड़ी तो आयोग बीच में अंतरिम रिपोर्ट भी दे सकेगा। उम्मीद है कि इसकी सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू की जा सकती हैं। इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और पेंशन संरचना में सुधार की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

गरीबों,वंचितों,शोषितों को न्याय दिलाने के लिए आगे आएं मुस्लिम युवा:आदिल अब्बास एडवोकेट

Nationalist Bharat Bureau

रहमानी30 की बड़ी उपलब्धि: 22 छात्रों ने क्षेत्रीय गणित ओलंपियाड (RMO) 2024 के लिए योग्यता प्राप्त की

Nationalist Bharat Bureau

राज्य के उद्यमियों एवं व्यवसायियों के साथ केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने की बैठक

JDU के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी बवाल

Nationalist Bharat Bureau

हर साल की तरह आज फिर से टॉपर बच्चों पर गर्व करने का दिन आया है

भाजपा छोड़ फिर AAP में शामिल हुए सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू

Nationalist Bharat Bureau

लड़ाई मनुस्मृति और संविधान के बीच,50 फीसदी आरक्षण की दीवार तोड़ेंगे:राहुल

Nationalist Bharat Bureau

प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 3000 मेधावी छात्र सम्मानित

बिहार: मगध विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने लंबित परीक्षाओ का आयोजन कराने को कहा

Nationalist Bharat Bureau

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु शिक्षक महापंचायत

Leave a Comment