Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

मुंगेर में गणतंत्र दिवस पर तिरंगे की बेअदबी, झंडोत्तोलन में भारी लापरवाही

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जहां पूरा देश तिरंगे का सम्मान करता दिखा, वहीं मुंगेर जिले के टेटिया बंबर प्रखंड से राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली घटना सामने आई। जगरनाथ उच्च विद्यालय में झंडोत्तोलन के दौरान ऐसी घोर लापरवाही हुई, जिसने प्रशासन और विद्यालय प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

जानकारी के अनुसार, प्रधानाध्यापक विनोद यादव के नेतृत्व में झंडोत्तोलन की प्रक्रिया शुरू हुई। लेकिन पहली बार रस्सी खींचते ही तिरंगा सही तरीके से फहराने के बजाय नीचे गिर गया। इसके बाद दोबारा प्रयास किया गया, मगर दूसरी बार भी झंडा जमीन पर आ गिरा। स्थिति तब और शर्मनाक हो गई जब तीसरी कोशिश में झंडे का पोल ही टूटकर नीचे गिर पड़ा।

हैरानी की बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समेत अन्य जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद थे, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। राष्ट्रीय ध्वज के साथ हो रही इस लापरवाही पर अधिकारियों की चुप्पी से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद विद्यालय प्रशासन और शिक्षा विभाग की किरकिरी हो रही है। लोगों ने इसे तकनीकी चूक नहीं, बल्कि तिरंगे का अपमान बताया है। अब ग्रामीणों और सोशल मीडिया यूजर्स की मांग है कि दोषी अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की जाए। सभी की नजरें अब जिला प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

 

 

पश्चिमी सिंहभूम के बांडी गांव में डायरिया का प्रकोप

जदयू नेत्री सुहेली मेहता का जदयू से त्यागपत्र, कहा:अब कुंठित लोगों की जमात है जदयू

Nationalist Bharat Bureau

उचित प्रतिनिधित्व ना मिलने के बावजूद कांग्रेस की अल्पसंख्यक महिला कार्यकर्ताओं ने पार्टी को जिताने का उठाया बीड़ा

Coal Shortage India:देश मे बिजली संकट गहराया, 38 सालों में सबसे ज्यादा डिमांड,inside story

दिल्ली के मोहन गार्डन में रिहायशी इमारत में पटाखों से लगी आग, दमकल ने पाया नियंत्रण

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में 2022 में डेंगू के 4,469 मामले दर्ज किए गए; 9 की मौत: एमसीडी

cradmin

सिरसा का आरोप: पंजाब में आप सरकार ने किसानों को पराली जलाने पर मजबूर किया

4 जनवरी से ‘समाधान यात्रा’ पर निकलेंगे नीतीश कुमार,2024 चुनाव से पहले भापेंगे जनता का मूड

बिहार में बड़ी राजनीतिक परिघटना

मोहम्मद असद को शिवहर विधानसभा से उम्मीदवार बनाने की मांग तेज़

Leave a Comment