Nationalist Bharat
राजनीति

MOHAN BHAGWAT:मोहन भागवत बोले, सभी प्रकार के भेद समाप्त होने चाहिए

जबलपुर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत(MOHAN BHAGWAT) ने रविवार को जबलपुर के महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में कुटुंब एकत्रीकरण कार्यक्रम में कहा कि सामाजिक समरसता का व्यवहार हर परिवार में आवश्यक है। पड़ोस, कुटुंब और कार्यस्थल में हमें समानता के आचरण को स्थापित करना है। हमारे निकट रहने वाले परिवार किसी भी जाति के हों, हमारे आत्मीय व्यवहार के दायरे में होने चाहिए। हमारे यज्ञ, हवन, पारिवारिक कार्यक्रमों में उनकी भी भागीदारी होनी चाहिए। सभी प्रकार के भेद समाप्त होने चाहिए। संघ की शाखा, संघ के कार्यक्रमों में किसी की जाति नहीं पूछी जाती। सब साथ खाते-पीते हैं, मिलकर काम करते हैं, हर घर में ऐसा वातावरण बनाना है।स्वयंसेवकों के परिवारों से भागवत ने कहा कि समाज में कुटुंब के नाते एक उदाहरण प्रस्तुत करना हमारा कर्तव्य है। स्वभाषा, स्वदेशी का आचरण, देश-समाज के लिए अपने धन-साधनों का उपयोग, सबकी देखरेख, सब प्रकार के योग्य आचरण की आज आवश्यकता है। सारी व्यवस्था गृहस्थ आश्रम पर चलती है। ब्रह्मचर्य आश्रम जीवन की तैयारी है। वानप्रस्थी बुजुर्ग छोटों के लिए संवाद का स्थान बनते हैं। जगत का कल्याण करते हुए आत्म मोक्ष की साधना करने वाले त्यागी संन्यासी तो हमारे नैतिक, आध्यात्मिक सब प्रकार के आधार हैं। ये तीनों आश्रम गृहस्थाश्रम पर आश्रित हैं। दुनिया के प्रबुद्ध लोग भारतीय कुटुंब व्यवस्था का गहराई से अध्ययन करने के लिए प्रेरित हुए हैं।

 

बेरोजगारी और मतदाता सूची की गड़बड़ियों से बढ़ी चुनौती, बिहार चुनाव में मोदी सरकार और NDA पर दबाव

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व मंत्री विजय कृष्ण से मुलाकात की तस्वीर पर सियासी तकरार, बेटी रानी कुमारी ने नीरज कुमार पर साधा निशाना

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में थाने से लेकर अंचल तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है:तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

जन सुराज पार्टी के शिवहर जिला युवा अध्यक्ष आसिफ इकबाल की प्रशांत किशोर से मुलाकात

दिल्ली चुनाव:AAP का कांग्रेस को झटका,BJP नीतीश की JDU से किनारा करने लगी

Nationalist Bharat Bureau

मस्जिद के इमाम की बेटी जज बनी

7480 बर्खास्त विशेष सर्वेक्षण कर्मियों में से अपील के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी 836 की सेवा वापसी क्यों नहीं, विभाग जवाब दे -ऐक्टू

Nationalist Bharat Bureau

मोहनिया सीट से RJD को बड़ा झटका: उम्मीदवार का नामांकन रद्द, तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ीं

BPSC EXAM : परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले तक ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति

Nationalist Bharat Bureau

हर्ष फायरिंग की अफवाह की सच्चाई सामने आई

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment