Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

जन सुराज पार्टी के शिवहर जिला युवा अध्यक्ष आसिफ इकबाल की प्रशांत किशोर से मुलाकात

पटना। जन सुराज पार्टी के नेता और शिवहर जिला युवा अध्यक्ष आसिफ इकबाल ने मंगलवार को पार्टी के सूत्रधार एवं संस्थापक प्रशांत किशोर से पटना में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रशांत किशोर को ईद और चैती छठ की मुबारकबाद दी तथा पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की।

 

मुलाकात के दौरान आसिफ इकबाल ने पार्टी के भविष्य की रणनीति, बिहार में संगठन विस्तार और युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रशांत किशोर के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी बिहार में एक नई राजनीतिक संस्कृति स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है और संगठन की मजबूती से ही बदलाव संभव है।

 

प्रशांत किशोर ने मुलाकात का स्वागत करते हुए आसिफ इकबाल को शुभकामनाएं दीं और पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने की सलाह दी।

 

यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब जन सुराज पार्टी बिहार में अपने संगठन को जिला और पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने में जुटी हुई है। आसिफ इकबाल को पहले भी पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा चुकी हैं, जिसमें शिवहर संसदीय क्षेत्र से जुड़े कार्य शामिल हैं।जन सुराज पार्टी की ओर से यह मुलाकात सौहार्द और संगठनात्मक एकता का प्रतीक मानी जा रही है।

बीएमसी चुनाव में साथ आए ठाकरे बंधु

Nationalist Bharat Bureau

पूर्णिया में सड़क निर्माण पर सख्ती

Nationalist Bharat Bureau

मोदी सरकार चीनी मंसूबों के आगे घुटने टेक चुकी है:कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

यूपी में ठंड का कहर, 12वीं तक सभी स्कूल बंद

Nationalist Bharat Bureau

9 महीने में आधा बजट भी खर्च नहीं कर पाई सरकार

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के मदरसा और संस्कृत विद्यालयों के सेवानिवृत्त शिक्षकों को पेंशन देने की मांग

शेयर बाजार सेंसेक्स में 8% से ज्यादा तेजी

Nationalist Bharat Bureau

पवन सिंह को आचार संहिता मामले में जमानत

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में काँग्रेस फिर बैकफ़ुट पर,काँग्रेस की सीट पर लड़ेगी राजद

Nationalist Bharat Bureau

डिप्टी सीएम के बंगले पर सियासत तेज! BJP का आरोप,महंगे सामान को उखाड़ कर ले गए तेजस्वी यादव

Leave a Comment