Nationalist Bharat
Other

डब्ल्यूएचओ का डेटा और कांग्रेस का बेटा, दोनों गलत : भाजपा

श्री गांधी ने कहा था, “विज्ञान झूठ नहीं बोलता, प्रधानमंत्री मोदी बोलते हैं।”श्री गांधी ने मांग की थी कि सरकार को कोरोना से मरने वालों के परिजनों को चार लाख रुपये की मदद राशि देकर उनकी सहायता करनी चाहिए।

 

नयी दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कोरोना मृतकों पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘डब्ल्यूएचओ का डेटा और कांग्रेस का बेटा, दोनों गलत हैं।’भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि भारत में महामारी के कारण हुई मौतों के आंकलन की विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की कार्य पद्धति ‘दोषपूर्ण’ है और भारत सरकार ने संगठन को अपनी आपत्ति व्यक्त की थी।श्री पात्रा ने कहा कि श्री गांधी ने 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि बिगाड़ने का निरंतर प्रयास किया है और इस प्रक्रिया में उन्होंने भारत की छवि को नुकसान पहुंचाया है।उन्होंने कहा, “भारत में जन्म और मृत्यु के पंजीकरण के लिए सुदृढ़ तंत्र मौजूद है। डब्ल्यूएचओ का डेटा और कांग्रेस का बेटा, दोनों गलत हैं।

”श्री गांधी ने इससे पहले डब्ल्यूएचओ की उस रिपोर्ट को लेकर सरकार पर हमलावर हुए थे जिसमें दावा किया गया था कि भारत में कोरोना से 47 लाख लोगों की मृत्यु हुई है।श्री गांधी ने कहा था, “विज्ञान झूठ नहीं बोलता, प्रधानमंत्री मोदी बोलते हैं।”श्री गांधी ने मांग की थी कि सरकार को कोरोना से मरने वालों के परिजनों को चार लाख रुपये की मदद राशि देकर उनकी सहायता करनी चाहिए।

नए अमीर शरीअत के चुनाव के सिलसिले में बुद्धिजीवियों की मीटिंग,इमारते शरिया को तनमन धन ने सहयोग करने का फ़ैसला

Nationalist Bharat Bureau

कृषि विज्ञान केंद्र, मोगा की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक

cradmin

ग्रेजुएट चाय वाली मचा रही है धमाल,धूम मचा रही है चाय

Nationalist Bharat Bureau

आख़िर इतनी संख्या में देश क्यों छोड़ रहे हैं भारतीय नागरिक

समाचार पत्र में न्यूज़ प्रकाशित करने पर पत्रकार पर कांता से जानलेवा हमला, मौके पर पहुंची पुलिस

दिल्ली सरकार ने उत्तर और दक्षिण दिल्ली में चार सड़कों के लिए 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी

cradmin

पुलिस वाले ने ऐसा काम किया कि हर जगह हो रही तारीफ़

Nationalist Bharat Bureau

सेना में 4 साल की भर्ती का नियम नेताओं और उनके बेटों पर लागू होना चाहिए:आशुतोष कुमार

Nationalist Bharat Bureau

‘आजाद’ हुआ सीरिया

Nationalist Bharat Bureau

यू मिस्ड ए कॉल फ्रॉम विनोद दुआ…!

Leave a Comment