Nationalist Bharat
Other

बिहार सहकारिता विभाग में 1089 पदों पर जल्द बहाली, BPSC–BSSC को अधियाचना भेजी

Bihar Cooperative Department Recruitment 1089 vacancies BPSC BSSC notification update

बिहार Government Jobs: बिहार के युवाओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने विभाग के सभी रिक्त पदों पर जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि बहाली में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अधिकारियों ने बैठक में बताया कि सहकारिता विभाग में कुल 1089 पद खाली हैं, जिनके लिए अधियाचना पहले ही BPSC और BSSC को भेज दी गई है। BPSC को भेजे गए 537 पदों में सहायक निबंधक, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी और सहकारिता प्रसार पदाधिकारी जैसे प्रमुख पद शामिल हैं। वहीं BSSC को 552 पदों की सूची भेजी गई है, जिन पर अंकेक्षक, आशुलिपिक, लिपिक और कार्यालय परिचारी की बहाली की जाएगी।

विभागीय सूत्रों के अनुसार BPSC इन पदों पर परीक्षा कार्यक्रम जल्द जारी कर सकता है। वहीं BSSC भी 552 पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित करने की अंतिम तैयारी में जुटा है। सहकारिता मंत्री के सक्रिय हस्तक्षेप के बाद बेरोजगार युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

बिहार राज्य शिया वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष बने सैयद अफ़ज़ल अब्बास

गाज़ियाबाद : 12 साल का बच्चा दंपत्ति हत्याकांड में मास्टरमाइंड और कातिल

Nationalist Bharat Bureau

मणिपुर हिंसा और कश्मीर में जवानों की शहादत पर मोदी और अमित शाह पर भड़के लालू यादव

केंद्र सरकार प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों को शीघ्र दे वेतन:शमायलअहमद

इनायत फातिमा को दूसरा स्थान प्राप्त करने पर बधाई

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Election 2025: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा वार — “वोट के लिए स्टेज पर डांस भी कर सकते हैं मोदी”, नीतीश को बताया रिमोट कंट्रोल सीएम

जल जीवन मिशन में गड़बड़ी,राजस्थान में ईडी की बड़ी कार्रवाई

Nationalist Bharat Bureau

लालू यादव बुढ़ापे में ‘सठिया’ गए हैं:जदयू सांसद लवली आनंद

Nationalist Bharat Bureau

शिवानंद तिवारी के खुलासों से बढ़ी राजनीतिक गर्मी, तेजस्वी और लालू पर सीधे निशाने

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के लोगों के लिए सलमान खान और बाबा सिद्दीकी ने खोला खज़ाना

Leave a Comment