Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

भारत माला घोटाला: छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी कार्रवाई

भारत माला परियोजना (Bharatmala Project) में कथित भूमि अधिग्रहण घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को ईडी की टीम ने राजधानी रायपुर समेत महासमुंद जिले में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई रायपुर से विशाखापट्टनम तक प्रस्तावित आर्थिक कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान मुआवजे के भुगतान में हुई कथित अनियमितताओं की जांच के तहत की जा रही है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम कम से कम नौ परिसरों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। जांच का फोकस भारत माला परियोजना के रायपुर–विशाखापट्टनम खंड में भूमि अधिग्रहण के दौरान करोड़ों रुपये के मुआवजे में हुई कथित गड़बड़ियों पर है। छापेमारी के दौरान दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

गौरतलब है कि भारत माला परियोजना के तहत देशभर में लगभग 26 हजार किलोमीटर लंबे आर्थिक कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य माल ढुलाई को तेज और सस्ता बनाना है। हालांकि छत्तीसगढ़ में इस परियोजना को लेकर पहले से ही घोटाले के आरोप लगते रहे हैं। मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा होने के कारण ईडी ने जांच तेज कर दी है। विपक्ष पहले ही इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर चुका है, और अब ईडी की कार्रवाई से घोटाले की परतें खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।

भारत में 5G मोबाइल फोन जो इस समय ट्रेंडिंग में है

Nationalist Bharat Bureau

‘आजाद’ हुआ सीरिया

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश सरकार ने 1.56 करोड़ महिलाओं को दिया 10–10 हजार, 2 लाख रुपये तक मदद का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

कंगना की फिल्म “इमरजेंसी” को सेंसर बोर्ड ने दिखाई लाल झंडी, रिलीज पर रोक

उपचुनाव के लिए महागठबंधन के चार उम्मीदवारों की घोषणा

देश में अगले 30-40 साल भाजपा ही रहेगी,इस दौरान भारत विश्व गुरु बन जाएगा:अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

दरभंगा की मेयर बनीं अंजुम आरा,उप मेयर पद पर नाज़िया हसन का कब्ज़ा

Nationalist Bharat Bureau

प्रशांत किशोर:BPSC छात्रों को गए थे ‘रामायण’ सुनाने, शुरू हो गया ‘महाभारत’

Nationalist Bharat Bureau

भारत पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, परमाणु ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर आज होगी बड़ी वार्ता

Nationalist Bharat Bureau

सुधाकर सिंह पर शिकंजा कसा,कारण बताओ नोटिस

Leave a Comment