Nationalist Bharat
टेक्नोलॉजीब्रेकिंग न्यूज़

भारत में स्टारलिंक लाने को उत्साहित हुए एलन मस्क

Elon Musk expresses excitement to launch Starlink internet services in India

स्पेसएक्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) एलन मस्क ने भारत में अपनी उपग्रह-आधारित इंटरनेट सेवा स्टारलिंक शुरू करने को लेकर उत्साह व्यक्त किया है। बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “स्टारलिंक के साथ भारत की सेवा करने के लिए उत्सुक हूं!” उनके इस बयान को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं की दिशा में बड़ा संकेत माना जा रहा है।

एलन मस्क की यह प्रतिक्रिया केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पोस्ट के बाद आई, जिसमें सिंधिया ने दिल्ली में स्टारलिंक की उपाध्यक्ष (व्यवसाय संचालन) लॉरेन ड्रेयर और उनकी वरिष्ठ टीम से मुलाकात की जानकारी साझा की थी। सिंधिया ने कहा कि बैठक में भारत में उपग्रह-आधारित कनेक्टिविटी को अंतिम छोर तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

स्टारलिंक दुनिया की अग्रणी उपग्रह प्रौद्योगिकी कंपनियों में से एक है, जो हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाएं प्रदान करती है, खासकर कठिन एवं दूरदराज इलाकों में। भारत में कंपनी की एंट्री से ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को नई गति मिलने की उम्मीद है, जिससे डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा प्रोत्साहन मिल सकता है।

संभल में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी:सम्राट चौधरी

चारा घोटाला:एक और केस में लालू यादव दोषी क़रार,21 को होगा सज़ा का एलान

Nationalist Bharat Bureau

अदानी की गिरफ्तारी करके जेपीसी का हो गठन: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह

Nationalist Bharat Bureau

असदुद्दीन ओवैसी को बिहार में झटका,4 विधायक राजद में शामिल

Nationalist Bharat Bureau

₹25.20 करोड़ में बिके कैमरन ग्रीन एशेज टेस्ट में शून्य पर आउट

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव का अल्टीमेटम

रबी बुआई में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए:भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

खेसारी लाल यादव के बंगले पर चल सकता है बुलडोजर, नगर निगम ने भेजा नोटिस — बिहार चुनाव के बीच बढ़ी परेशानी

Nationalist Bharat Bureau

Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश! बिहार-यूपी-झारखंड में अलर्ट

Nationalist Bharat Bureau

Maharashtra Elections 2024: भारतीय नागरिकता मिलते ही अक्षय कुमार ने डाला विधानसभा में पहला वोट

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment