Nationalist Bharat
राजनीति

देश के 130करोड़ लोगों का भला करना है :मोदी

सुरेन्द्रनगर 21 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सुरेन्द्रनगर में सोमवार को कहा कि मेरे हो रहे अपमान को मैं निगल जाता हूं, कारण कि मुझे इस देश के 130 करोड़ लोगों का भला करना है। मैं इस भारत को एक विकसित भारत बनाना चाहता हूं।श्री मोदी ने आज यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए गुजरात को विकसित बनाना है। इसलिए धीमी गति पर नहीं चलना। चौबीस घंटे 365 दिन काम कर सकें तो करना है। रात दिन जाग सकें तो जागना है। वेकेशन की तो बात ही नहीं है। गुजरात एक बार फैसला करेगा तो सारा देश उसके पीछे चलेगा।
उन्होंने कहा मेरे युवाओ आपका भी और गुजरात का भी भविष्य बनाओ। गुजरात के उज्वल भविष्य के साथ आपका भविष्य जुड़ा हुआ है। माताओं, बहनों के आशीर्वाद मेरी पूंजी है। आपने बहुत दिया है और आपको वापस देने में हमने भी कोई कमी नहीं रखी। अभी भी मुझे बहुत कुछ करना है। बाधाएं लाने वालों को मत ले आना। इस बार अपने जिले में कमल सिवाय कुछ नहीं हो। शत प्रतिशत मतदान का लक्षांक पूरा करोगे। इस बार कोई पोलिंग बूथ एसा नहीं होना चाहिए जहां कमल पीछे रह गया हो।
प्रधानमंत्री ने कहा कांग्रेस वाले कहते हैं मोदी को उसकी औकात दिखा देंगे। श्री मोदी ने कहा अरे मा बाप आप तो सब राज परिवार हैं। मै तो एक सामान्य परिवार की संतान हूं। देखो मेरी कोई औकात नहीं है बापा। मैं तो सेवक हूं सेवादार हूं और उसकी तो काई औकात होती है क्या। आपने मुझे नीच भी कहा, नीची जाति का भी कहा, मौत का सौदागर, गंदी नाली का कीड़ा भी कहा। सब कुछ कहा आपने। अब आप औकात दिखाने निकले हो। मेहरबानी करके विकास के मुद्दे की चर्चा करो और इस गुजरात को विकसित बनाने के लिए मैदान में आओ। औकात बताने के खेल रहने दो भाई।

उन्होंने कहा भाईयो बहनों मेरे हो रहे अपमान को मैं निगल जाता हूं कारण कि मुझे इस देश के 130 करोड़ लोगों का भला करना है।
श्री मोदी ने कहा सुरेन्द्रनगर जिला और मैं अलग नहीं हैं। आपका सुरेन्द्रनगर का सुरेन्द्र, नरेन्द्र और यह भूपेन्द्र त्रिवेणीं संगम है। मैं दिल्ली ज्यादा रहता हूं। वहां ज्यादा समय देना पड़ता है। इस बीच आप सबकी याद आती है। अभी चुनाव के दो सप्ताह बाकी हैं तो आप सब एक काम करना जब भी सभी के घर जाओ तो सभी को हाथ जोड़ कर कहना नरेन्द्रभाई आए थे और आपको प्रणाम कहा है। घर-घर मेरे प्रणाम पहुंचाना। मत देने वाले देवता जो ईश्वर का रूप है तीर्थयात्रा हैं उनको मिलने जाएं तब मेरा भी प्रणाम कहना। यही विनती है।

तेज प्रताप की नई पार्टी से बिहार की राजनीति में नई हलचल

Nationalist Bharat Bureau

जमुई घटना के विरोध में राजद का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन ,इस्तीफे की मांग

Nationalist Bharat Bureau

बिहार यात्रा पर आज से निकलेंगे प्रशांत किशोर

70वीं बीपीएससी पीटी रद्द करने की मांग पर प्रदर्शन: पटना में बवाल, प्रशांत किशोर का छात्रों से टकराव

Nationalist Bharat Bureau

पटना में ‘राज्यव्यापी दिव्यांग अधिकार महासम्मेलन’ के लिए शिवहर से 6 बसों में रवाना हुए दिव्यांगजन

Bihar Politics: नवादा से भाकपा माले की ‘बिहार बदलो न्याय यात्रा’ की शुरुआत, वामपंथी राजनीति का बढ़ेगा प्रभाव?

भाजपा का तेजस्वी यादव पर निशाना: ‘बड़े-बड़े वादों से बिहार की जनता को गुमराह करना बंद करें’

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राजनीति से संन्यास का किया ऐलान, अगले चुनाव में नहीं मांगेंगे वोट

Nationalist Bharat Bureau

विश्व के सभी देश अपने यहां रहने वाले अल्पसंख्यकों को दें सुरक्षा व सम्मान:मौलाना महमूद मदनी

शिवसेना की बगावत,उद्धव ठाकरे और राजनीति, कठिन है डगर पनघट की

Leave a Comment