Nationalist Bharat
राजनीति

बिहार चुनाव हार के बाद कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली में आज होगी समीक्षा बैठक

Delhi Congress headquarters high-level meeting on Bihar election review

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस ने आज दिल्ली में हाईलेवल समीक्षा बैठक बुलाई है। इंदिरा भवन स्थित पार्टी मुख्यालय में होने वाली यह बैठक चुनाव नतीजों के बाद पहली बड़ी राजनीतिक समीक्षा मानी जा रही है। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी, पूर्व सीएलपी नेता, सांसद-विधायक और सभी 61 प्रत्याशियों को शामिल होने का निर्देश दिया गया है। पार्टी इस बार सिर्फ छह सीटें ही जीत सकी, जिसके बाद संगठनात्मक कमजोरी और अंदरूनी असंतोष खुलकर सामने आए हैं।

कांग्रेस ने सभी उम्मीदवारों से अपने-अपने क्षेत्रों की विस्तृत चुनावी रिपोर्ट मांगी है। बैठक में हर प्रत्याशी को बताना होगा कि उनकी हार की प्रमुख वजहें क्या रहीं, स्थानीय स्तर पर कौन से मुद्दे प्रभावी थे और किस स्तर पर संगठन कमजोर साबित हुआ। माना जा रहा है कि इन रिपोर्टों के आधार पर पार्टी आने वाले महीनों की रणनीति और संगठन पुनर्गठन का खाका तैयार करेगी।

इधर कांग्रेस ने अनुशासनहीनता और पार्टी-विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं पर बड़ी कार्रवाई भी शुरू कर दी है। पहले 43 नेताओं को कारण बताओ नोटिस भेजा गया था, जिसके बाद सात नेताओं—आदित्य पासवान, शकीलुर रहमान, राजकुमार शर्मा, राजकुमार राजन, कुंदन गुप्ता, कंचना कुमारी और रवि गोल्डन—को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी का कहना है कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कठोर कदम आगे भी जारी रहेंगे।

राहुल गांधी की लोकसभा स्पीकर से मुलाकात,अपने खिलाफ हुई टिप्पणियां हटाने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

बिहार की 2 सीटों के उपचुनाव के 4 संकेत

Bihar Byelection : तेजस्वी यादव की प्रतिष्ठा दांव पर, राजद के लिए चार सीटों का अहम लिटमस टेस्ट

संभल में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी:सम्राट चौधरी

MAHARASHTRA:एकनाथ शिंदे ने घुटने टेके,PM पर छोड़ा CM फैसला

Nationalist Bharat Bureau

SC की याचिका का कोई मतलब नहीं, हमारा जाति सर्वेक्षण है जनगणना नहीं: नीतीश कुमार 

cradmin

70th BPSC :प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Nationalist Bharat Bureau

लोकसभा में वीबी-जी-राम-जी विधेयक पास

Nationalist Bharat Bureau

गुजरात में 2024 लोकसभा के लिए 2 दिन में मिलेगी बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक

cradmin

SIR के विरोध में कांग्रेस की महारैली, रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब

Nationalist Bharat Bureau

2 comments

Mohammad Ali November 27, 2025 at 4:52 pm

Best NEWS in Bihar

Reply
Nationalist Bharat Bureau November 27, 2025 at 4:58 pm

Thanks a lot

Reply

Leave a Comment