Nationalist Bharat
दुर्घटना

भागलपुर में अनियंत्रित टियागो कार ने दो राहगीरों को रौंदा, एक की मौत

बिहार के भागलपुर नवगछिया में सड़क किनारे पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मारती टियागो कार की घटना।

Road Accident In Bihar: बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर काली मंदिर के पास एक अनियंत्रित टाटा टियागो कार ने सड़क किनारे पैदल चल रहे दो लोगों को तेज रफ्तार में रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुस्लिम टोला, इस्माईलपुर निवासी मो. शकील अली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरे राहगीर दिलीप यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायल दिलीप यादव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक के घर में कोहराम मचा है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और फरार टियागो कार व उसके चालक की तलाश तेज कर दी है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बढ़ते हादसों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन को तुरंत कदम उठाने चाहिए।

ढेंकनाल में पत्थर खदान हादसा, राहत-बचाव कार्य जारी

हांगकांग हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण आग: 44 की मौत, 300 लापता, लापरवाही में तीन गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

कश्मीरी गेट पर चलती पर्यटक बस में आग, सभी यात्री सुरक्षित

राजद कार्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि तथा बाबरी मस्जिद शहादत दिवस मनाया गया

बाराबंकी में दो कारों की टक्कर, आग लगने से पांच की मौत

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी स्टेशन पर भीषण आग, भगदड़ मची

Nationalist Bharat Bureau

एक ही परिवार के दो लोगों को दिन में दिखाई नहीं देता दो को रात में

पटना फोरलेन पर कोहरे का कहर, कई वाहन आपस में भिड़े

बिहार हादसा: सोन नदी में चार परिवारों के सात बच्चे डूबे, छह की मौत, क्षेत्र में मचा हाहाकार

Leave a Comment