Nationalist Bharat
राजनीति

टीकाकरण अभियान को गति देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेगी जदयू: आरसीपी सिंह

  • बिहार प्रदेश जदयू का राज्यस्तरीय वर्चुअल सम्मेलन सम्पन्न,शामिल हुए एक हजार पदाधिकारी और लगभग एक लाख तीस हजार लोगों ने फेसबुक पर सम्मेलन को लाइव देखा
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के अतिरिक्त चार वरिष्ठ चिकित्सकों के पैनल ने सम्मेलन को किया संबोधित
  • किसी भी सूरत में कर्तव्य से पीछे नहीं हटेंगे जदयू कार्यकर्ता: उमेश सिंह कुशवाहा

 

पटना:कोरोना के खिलाफ जदयू के जागरुकता अभियान के तहत आयोजित बिहार प्रदेश जदयू का राज्यस्तरीय वर्चुअल सम्मेलन शानदार सफलता के साथ सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आरसीपी सिंह थे, जबकि इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने की। इस मौके पर जदयू मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में विधानपार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन कुमार आर्य, श्री अनिल कुमार, श्री चंदन कुमार सिंह, जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप एवं जदयू प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील कुमार मौजूद रहे। ध्यातव्य है कि इस आयोजन से जूम ऐप के माध्यम से पार्टी के 1000 पदाधिकारी जुड़े थे जिनमें सभी क्षेत्रीय संगठन प्रभारी, प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी, पार्टी के सभी प्रदेश प्रवक्ता, सभी जिलाध्यक्ष, मुख्य जिला प्रवक्ता, लोकसभा प्रभारी, विधानसभा प्रभारी एवं प्रखंड अध्यक्ष शामिल हैं। इस आयोजन को विभिन्न फेसबुक पेज के माध्यम से लगभग एक लाख तीस हजार लोगों ने लाइव भी देखा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आरसीपी सिंह ने जदयू कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कोरोना की चुनौती का मुकाबला हमें डटकर करना है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि टीकाकरण ही इससे बचने का एकमात्र उपाय है। उन्होंने सबसे सरकार के टीकाकरण अभियान में सहयोग करने की अपील की और कहा कि टीका हर तरह से सुरक्षित है। इसको लेकर फैलाई जा रही अफवाहें पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने सभी पदाधिकिरियों से कहा कि वे स्वयं टीका लगवाने की प्रतिज्ञा लें और पार्टी के बूथ तक के साथियों को इस अभियान से जोड़ें। पार्टी के जो कार्यकर्ता टीकाकरण अभियान को गति देंगे उन्हें पार्टी सम्मानित करेगी।

श्री आरसीपी सिंह ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हमारे नेता मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कितना बेहतरीन काम किया है, किस तरह बिहारवासियों को संबल दिया है, ये हम सभी जानते हैं। उनके प्रति हम सभी आभारी हैं। ये हमारे लिए गर्व की बात है कि कोरोना के दौरान बिहार में एक भी मौत भूख से नहीं हुई। उन्होंने कहा कि हम उन सभी चिकित्साकर्मियों के भी आभारी हैं, जिन्होंने अपनी चिन्ता किए बगैर हमारी सेवा की। इस आपदा की घड़ी में सबसे बड़ा काम देश के किसानों और मजदूरों ने किया है जिन्होंने महामारी के दौरान भी खाद्यान्न, फल सब्जी, दूध जैसी चीजों की कमी नहीं होने दी।
प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। उनके नेतृत्व में हुए अथक प्रयासों से बिहार में कोराना की रफ्तार पर लगाम लगी है, लेकिन चुनौतियां अभी भी हैं। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए हमें अभी से उपायों पर ध्यान देना होगा और इसको लेकर लोगों को अभी से जागरुक करना होगा। उन्होंने कहा कि जदयू कार्यकर्ता किसी भी सूरत में कर्तव्य से पीछे नहीं हटेंगे और पार्टी की सोच से सभी कार्यकर्ताओं को लैस करेंगे।

वर्चुअल सम्मेलन की खासियत रही कि इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के अतिरिक्त चार चिकित्सकों के विशेष पैनल ने संबोधित किया। इंग्लैंड से जुड़े डॉ. रंजीत सिंह ने कोरोना में होम ट्रीटमेंट: कैसे और कब तक विषय पर अपनी बातें रखीं। जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कोरोना पश्चात् स्वास्थ्य समस्या विषय पर प्रकाश डाला। आईजीआईएमएस के डॉ. रितेश रुनु ने कोरोना जागरुकता और टीकाकरण विषय पर सम्मेलन को संबोधित किया। वहीं, नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल की डॉ. रश्मि ठाकुर ने कोरोना संबंधी कई सवालों और भ्रांतियों पर महत्वपूर्ण बातें रखीं।

भाजपा अब नरेंद्र मोदी के नाम पर विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेगी

आज काशी पहुंचेंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सी एम योगी करेंगे अगवानी, कल दोनों करेंगे गाजीपुर में जनसभा

cradmin

मुकेश साहनी की पार्टी के प्रवक्ता पूर्व IPS नुरुल हुदा का नेतागिरी से मोह भंग? 

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश ने सम्राट को गृह विभाग सौंपकर सियासी संकेत साफ किए

Nationalist Bharat Bureau

अभी तो बांग्लादेश से पीछे हुए हैं, कुछ दिन में नेपाल से हो जाएंगे:तेजस्वी यादव

लड़ाई मनुस्मृति और संविधान के बीच,50 फीसदी आरक्षण की दीवार तोड़ेंगे:राहुल

Nationalist Bharat Bureau

भ्रष्टाचार के खिलाफ दस साल से संघर्ष कर रहे छात्र नेता दिलीप कुमार ने अब जनहित में बड़ी लड़ाई का ऐलान किया

Nationalist Bharat Bureau

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज आखिरी दिन, कार्यकर्ताओं को ‘विजय मंत्र’ देंगे पीएम मोदी

cradmin

बिहार यात्रा पर आज से निकलेंगे प्रशांत किशोर

जन सुराज पार्टी ने जारी की पहली सूची, 51 उम्मीदवारों को मिला टिकट

Leave a Comment