Nationalist Bharat
Other

प्रोफ़ेसर अंजुम अशरफ़ी बने एम एम कॉलेज बिक्रम के प्रिंसिपल

पटना:पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के कुलपति की ओर से जारी पत्र के आलोक में बी एस कॉलेज दानापुर के इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर अंजुम अशरफ़ी को एम एम कॉलेज बिक्रम का प्रोफ़ेसर इन चार्ज बनाया गया है।इस अवसर पर प्रोफ़ेसर इंद्रजीत प्रसाद राय(एडिशनल चार्ज) ने फूलों की माला पहनाकर प्रोफ़ेसर अंजुम अशरफ़ी का अभिनंदन किया तदोपरांत उन्हें कॉलेज के प्रोफ़ेसर इन चार्ज की ज़िम्मेदारी सौंपी।अपने मनोनयन की प्रति प्राप्त होने के बाद शुक्रवार 18 जून को प्रोफ़ेसर अंजुम अशरफ़ी ने एम एम कॉलेज विक्रम पहुंच कर प्रोफ़ेसर इंद्रजीत प्रसाद राय से चार्ज लिया।इस अवसर पर एक अभिनंदन समारोह का भी आयोजन हुआ जिसमें कॉलेज के शिक्षक एक शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने प्रोफ़ेसर अंजुम अशरफ़ी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।नया दायित्व मिलने पर प्रोफ़ेसर अंजुम अशरफ़ी ने पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के कुलपति का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने जो ज़िम्मेदारी मेरे कंधों पर डाली है मैं उस पर पूरी तरह खड़ा उतरने की कोशिश करूँगा ।साथ ही साथ मेरी कोशिश होगी कि किस तरह कॉलेज का शैक्षणिक और बुनियादी विकास हो,बच्चों को शैक्षणिक माहौल मिले, शिक्षकों और कर्मचारियों को उचित सम्मान मिले।इस अवसर पर सभी लोगों ने प्रोफ़ेसर अंजुम अशरफ़ी को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की।

मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही का कार्यकाल बढ़ा

Nationalist Bharat Bureau

सोंच आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालती है।पढ़िए विस्तार से।

बिहार: बिहार में इन गंभीर बीमारियों की दवाएं मिलेगी मुफ्त! जानीए पुरी जानकारी

cradmin

पीएम मोदी वर्चुअली होंगे शामिल, मलयेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने की पुष्टि

UAE: यूएई का बड़ा फैसला, भारतीय गेहूं के निर्यात पर लगाई 4 महीने की रोक

Nationalist Bharat Bureau

आम आदमी पार्टी आज करेगी गुजरात पदाधिकारियों की घोषणा , जानिए किसे मिलेगा मौका , किसका कटेगा पत्ता

RSS का झंडा किसी दिन राष्ट्रीय ध्वज बनेगा इसमें इसमें कोई शक नहीं है:कर्नाटक पूर्व मंत्री

बाबू कुंवर सिंह ने कभी समझौता नहीं किया:मोदी

दान देने के मामले में सेलिब्रिटी से आगे निकले शाहरुख़ ख़ान

Nationalist Bharat Bureau

अधिकारी और कर्मचारियों के सहयोग से यूपी में होगा स्वस्थ्य सुविधाओं का विस्तार : ब्रजेश पाठक

cradmin

Leave a Comment