Nationalist Bharat
Other

अधिकारी और कर्मचारियों के सहयोग से यूपी में होगा स्वस्थ्य सुविधाओं का विस्तार : ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के लखनऊ एनेक्सी में विभागीय अधिकारियों के साथ तकनीकी पहलुओं की समीक्षा करते हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा की  राज्य में मौजूद स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा की लक्ष्य मेडिकल सुविधाओं में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर वन राज्य बनाने का है। इसके लिए अधिकारीयों और कर्मचारियों को इस क्षेत्र में भी अपना सहयोग देना होगा। समीक्षा के दौरान उन्होंने बताया की उत्तर प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई  के सहयोग से मेडिकल उपकरणों के रखरखाव के लिए क्रिटिकल एसेसमेंट एंड रिव्यू ऑफ इक्युपमेंट यानि के केयर नाम के एक ऐप को विकसित किया गया है। उप मुख्यमंत्री ने बैठक में मौजूद अधिकारीयों को निर्देश देते हुए कहा के  एप की निगरानी के लिए स्टॉफ तैनात किया जाए।

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने ऐप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हर सोमवार को इस एप में लॉग इन करके नोडल अधिकारी महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों की जानकारी अपलोड करेंगे। चिकित्सा और स्वास्थ्य महानिदेशालय द्वारा मासिक आधार पर इसकी समीक्षा की जाएगी। महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करने के बाद महानिदेशालय स्तर से ही उसमे संशोधन किया जा सकेगा।

इसके अलावा ग्राम स्वास्थ्य और पोषण दिवस को लेकर यह जानकारी दी गई कि वर्ष 2015 से पहले यह सिर्फ नियमित टीकाकरण तक सीमित था, लेकिन अब टीकाकरण के साथ परिवार नियोजन और बाल एवं किशोर स्वास्थ्य सेवाएं भी दी जा रही हैं। प्रसव पूर्व जांच एवं नियमित टीकाकरण सेवाएं चल रही हैं। उप मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारीयों को वीएचएनडी कार्यक्रम को गति देने के भी निर्देश दिए गए हैं।

बिहार में चल रही लाठी-डंडे वाली सरकार:तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

New Excise Policy: पंजाब में नई सरकार का तोहफा, 40% तक सस्ती होने वाली है शराब

पाँच बार विधायक रहे रामसेवक सिंह पटेल पर पत्नी ने दर्ज कराया उत्पीड़न का केस

Nationalist Bharat Bureau

शेयर बाजार में मामूली तेजी, निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद

शिवानंद तिवारी के खुलासों से बढ़ी राजनीतिक गर्मी, तेजस्वी और लालू पर सीधे निशाने

Nationalist Bharat Bureau

मुसलमान अपने विकास के मुद्दों पर वोट करें, किसी को हराने या जिताने के लिए नहीं:काशिफ यूनुस

वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

दिल्ली में फंसे बिहारियों के लिए केजरीवाल सरकार की पहल सराहनीय:नियाज़ अहमद

पैतृक गांव में बोले राष्ट्रपति कोविंद- पीएम मोदी ने राष्ट्र सेवा की अवधारणा को नई सार्थकता दी

हरियाणा निकाय चुनाव: जेजेपी ने घोषित किए के 11 और उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट