Nationalist Bharat
Entertainment

आरोपों के बीच संजीव कौशल आए सामने, तुनिषा को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

अली बाबा’ एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को सुसाइड कर लिया था। उनके इस तरह जाने के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। बीते दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिजान खान के परिवार ने संजीव कौशल का जिक्र किया था। इसे लेकर कई दावे किए गए थे। अब वह शख्स खुद मीडिया के सामने आया है और खुलकर अपना बयान दिया है।

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के को-एक्टर शिजान खान के परिवार ने 2 जनवरी 2023 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें उन्होंने मां वनिता शर्मा के दावे पर जवाब दिया था। दरअसल इसमें संजीव कौशल नाम के शख्स का भी जिक्र है। उन्होंने कहा कि तुनिषा के चाचा का नाम संजीव कौशल है। वह चंडीगढ़ में रहते हैं। वह मां के साथ मिलकर तुनिषा को अपने काबू में रखता था और संजीव कौशल का नाम सुनते ही एक्ट्रेस घबरा जाती थी। यह भी अफवाह थी कि चाचा अभिनेत्री के सौतेले पिता हैं। इन सभी आरोपों पर खुद चाचा संजीव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलकर सच्चाई बताई है।

संजीव कौशल ने कहा- ‘वो 20 साल की थी और छोटी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। स्वाभाविक है कि किसी को उसके पैसा का ध्यान रखना पड़ता है। हमने उसे अपना पैसा खर्च करने से कभी नहीं रोका। वह जब और जहां चाहे खरीदने और पैसा खर्च करने के लिए स्वतंत्र थी। अभिनय उसका जुनून था और वह काम करना चाहती थी।

क्या तुनिषा शर्मा के सौतेले पिता हैं संजीव कौशल?
संजीव कौशल ने आगे कहा- लोग जो कहना चाहते हैं वो कह देते हैं। हम जल्द ही मीडिया से बात करेंगे और बताएंगे कि कौन सौतेला पिता है और कौन सौतेली बेटी। वे इस बात का खुलासा क्यों नहीं कर रहे हैं कि 24 दिसंबर को तुनिषा और शिजान के बीच 15 मिनट की बातचीत क्या थी

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: निर्दलीय को जिताने की परंपरा बरकार

Nationalist Bharat Bureau

नेशनल ज्योग्राफिक पर ‘इट्स हैपन ओनली इन इंडिया’ के नए सीजन की शुरुआत बहुत ही जल्द होने वाली है

cradmin

जानबूझकर शिक्षकों को प्रताडि़त किया जा रहा है:राजद

Nationalist Bharat Bureau

कार्तिक फिर दिए ट्रेंडिंग डायलॉग , लोग शहजादा के वन लाइनर्स पर फिदा हुए।

cradmin

बिहार को नहीं मिला एक भी नया केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय की मांग भी खारिज

Delhi Vidhansabha Election:आम आदमी पार्टी ने जारी की अंतिम सूची, केजरीवाल समेत 38 उम्मीदवार मैदान में

Nationalist Bharat Bureau

जान्हवी कपूर की सर्वाइवल ड्रामा ‘मिली’ नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड चार्ट में सबसे ऊपर

तिरहुत स्नातक उपचुनाव :निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर बृजवासी की जीत, राजनीतिक पंडितों को चौंकाया

Nationalist Bharat Bureau

Rolling Stone 2023: ‘स्वर कोकिला’ का नाम बेस्ट सिंगर लिस्ट में शामिल

फ्लाईओवर के निर्माण का पहला डिजाइन किसने बनाया था

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment