Nationalist Bharat
Entertainment

मैं ऋतिक जैसा बच्चा चाहती हूं, जब क्रिस्टन स्टीवर्ट ने किया था खुलासा 

बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ कहे जाने वाले ऋतिक रोशन भले ही एक स्टार अभिनेता-निर्देशक के बेटे हों, लेकिन उन्होंने अपना करियर बनाने के लिए काफी संघर्ष किया। पापा राकेश रोशन ने ऋतिक रोशन को कभी इस बात का अहसास नहीं होने दिया कि वह एक स्टार के बेटे हैं। यही वजह थी कि जब ऋतिक रोशन पिता राकेश रोशन को फिल्मों में असिस्ट कर रहे थे तो उन्होंने सेट पर उन्हें स्टार ट्रीटमेंट नहीं दिया। जबकि राकेश रोशन खुद कार से सेट पर आते-जाते थे, तब ऋतिक बस, ऑटो और टैक्सी से यात्रा किया करते थे। ऋतिक रोशन की बात इसलिए हो रही है क्योंकि आज 10 जनवरी को उनका 49वां जन्मदिन है।

ऋतिक रोशन ने वो सब काम किया जो राकेश रोशन चाहते थे। जिसकी वजह से ऋतिक आज बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि दुनिया में भी अपनी पहचान बना पाए। हॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट भी ऋतिक की बहुत बड़ी फैन हैं। क्रिस्टन ने एक बार कहा था कि वह चाहती हैं कि उनका बच्चा ऋतिक जैसा ही बने।

ऋतिक की तरह लुक और बॉयफ्रेंड जैसी आंखें
यह तब की बात है जब क्रिस्टन स्टीवर्ट ट्वाइलाइट के सह-कलाकार रॉबर्ट पैटिनसन को डेट कर रही थीं। बाद में उन्होंने एक साक्षात्कार में ऋतिक के लुक्स की तारीफ की और कहा, ‘अगर मेरा बेटा होता है, तो मैं चाहती हूं कि वह ऋतिक रोशन जैसा दिखे, लेकिन उसकी आंखें रॉबर्ट जैसी हों।’

मैं ऋतिक रोशन के साथ फिल्म करना चाहती थी
हालांकि बाद में क्रिस्टन स्टीवर्ट और रॉबर्ट पैटिसन का ब्रेकअप हो गया। उसी इंटरव्यू में क्रिस्टन ने ऋतिक के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा कि अगर कोई अच्छी कहानी पेश करता है तो वह बॉलीवुड फिल्म में अभिनय करना चाहेंगी। क्रिस्टन ने कहा कि वह ऋतिक रोशन के साथ काम करना चाहती हैं। वह बहुत सुंदर और अद्भुत अभिनेता हैं।

IIT Delhi के 53.1 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को मिले जॉब ऑफर

दिल्ली-NCR में पड़ने वाली है कड़ाके की सर्दी, बारिश का भी अनुमान

एक ही परिवार के दो लोगों को दिन में दिखाई नहीं देता दो को रात में

Rolling Stone 2023: ‘स्वर कोकिला’ का नाम बेस्ट सिंगर लिस्ट में शामिल

रोहित सराफ ने इश्क विश्क रिबाउंड के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी को जन्मदिन की बधाई दी।

cradmin

सोनू सूद ने दुबई से लौटते समय एक यात्री की जान बचाई!

cradmin

देश में सर्वाधिक 29 प्रतिशत महिला पुलिसकर्मी बिहार में,महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा बदलाव

Nationalist Bharat Bureau

लड़ाई मनुस्मृति और संविधान के बीच,50 फीसदी आरक्षण की दीवार तोड़ेंगे:राहुल

Nationalist Bharat Bureau

मैडम क्लास में चलाती हैं स्मार्ट फोन, ACS सिद्धार्थ से बच्चे की शिकायत

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व IPS ऑफिसर संजीव भट्ट को बड़ी राहत, गुजरात कोर्ट ने किया बरी