Nationalist Bharat
Entertainment

मूवी ‘पठान’ ट्रेलर रिलीजः जबरदस्त अंदाज में किंग खान शाहरुख की एंट्री, एक्शन, थ्रिल और सस्पेंस का ट्रिपल डोज

फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। 4 साल एए शाहरुख खान फिल्म ‘पठान’ से बॉलीवुड में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि दर्शकों को भी पठान फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और उसके लिए फिल्म ‘पठान’ के मेकर्स ट्रेलर लेकर आ गए हैं।
शाहरुख की फिल्म पठान का ट्रेलर मंगलवार सुबह 11 बजे यशराज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। ट्रेलर इतना जबरदस्त है कि शाहरुख के फैन्स ट्रेलर देखकर खुश हो गए हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ही नहीं बल्कि दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया भी काफी एनर्जेटिक अंदाज में नजर आएंगी।
ट्रेलर से लग रहा है कि फिल्म पूरी देशभक्ति और स्पाई थ्रिलर का डबल डोज देगी. फिल्म का हर सीन जोश से भरा हुआ है और हर एक्टर के डायलॉग में देशभक्ति के डायलॉग्स सुनाई दे रहे हैं। इसके साथ ही एक्शन से भरपूर इस फिल्म में शाहरुख खान की अदाकारी दर्शकों का दिल जीत रही है।
इस ट्रेलर में एक डायलॉग है कि ‘पठान का वनवास अब खत्म हुआ’. लोग इस डायलॉग को शाहरुख खान के 4 साल बाद कमबैक से जोड़ रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि शाहरुख खान साल 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में नजर आए थे। जिसके बाद अब उन्हें सीधे साल 2023 में ‘पठान’ में देखा गया है।
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं और यह 25 जनवरी को रिलीज़ होगी। यह 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

थानेदार के खिलाफ राज्य के सभी CO ने खोला मोर्चा

वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती

Nationalist Bharat Bureau

70th BPSC :प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Nationalist Bharat Bureau

इरफ़ान खान की जिंदगी के कुछ अहम पहलू

अब तक 33 हजार शिक्षकों ने स्थानातंरण के लिए किया आवेदन,2,919 शिक्षक दंपती भी शामिल

Nationalist Bharat Bureau

कार्तिक फिर दिए ट्रेंडिंग डायलॉग , लोग शहजादा के वन लाइनर्स पर फिदा हुए।

cradmin

अक्षय कुमार आनंद एल राय की छोड़ी ‘गोरखा’, निर्माता ने किया खुलासा 

cradmin

हनी सिंह ने क्यों कहा- ‘मैं रोज मरने की दुआ मांगता था

बिहारवासियों के लिए निःशुल्क औषधि वितरण योजना शुरू

Nationalist Bharat Bureau

एलन मस्क और निचोड़ेंगे X यूजर की जेब!

Nationalist Bharat Bureau