Nationalist Bharat
Entertainment

अक्षय कुमार आनंद एल राय की छोड़ी ‘गोरखा’, निर्माता ने किया खुलासा 

अक्षय कुमार ने आनंद एल. राय की फिल्म ‘गोरखा’ छोड़ दी है। दोनों के बीच यह तीसरा सहयोग था जो अचानक समाप्त हो गया।

अक्षय की टीम दावा कर रही है कि फिल्म की कहानी की सत्यता को लेकर कुछ संदेह थे। सेना के कुछ अधिकारियों ने इस ओर अक्षय का ध्यान खींचा। उसके बाद, अक्षय ने सेना की पृष्ठभूमि वाली फिल्म करने और इसकी प्रामाणिकता के बारे में कोई विवाद पैदा करने के बजाय फिल्म छोड़ने का फैसला किया।

हालांकि बॉलीवुड ट्रेड सूत्रों के मुताबिक अक्षय कुमार आनंद एल. राय के साथ ‘अतरंगी रे’ और ‘रक्षाबंधन’ दोनों ही फिल्मों को मिली नाकामी के बाद यह फैसला लिया है। ‘अतरंगी रे’ इतनी बोरिंग हो गई थी कि थिएटर रिलीज का जोखिम उठाने के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया था। इसके अलावा रक्षाबंधन भी सुपरफ्लॉप साबित हुई थी। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि अक्षय कुमार ने यह फैसला आनंद एल राय के साथ रचनात्मक मतभेदों के बाद लिया है।

अक्षय ने 2021 में घोषणा की कि वह मेजर जनरल इयान कोर्डोजो के जीवन पर आधारित फिल्म ‘गोरखा’ पर काम कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म के पोस्टर ने ही इसकी प्रामाणिकता को लेकर विवाद पैदा करना शुरू कर दिया था।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वैशाली के महुआ पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

सरस मेला के माध्यम से सदियों पुरानी लोक कलायें पुनर्जीवित हो उठी हैं

Nationalist Bharat Bureau

गृह विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली

Nationalist Bharat Bureau

उत्तर प्रदेश: छह महीने तक हड़ताल पर प्रतिबंध, निजीकरण के खिलाफ बढ़ा विरोध

पोल्का डॉट ब्लैक एंड व्हाइट बिकिनी में शमा सिकंदर ने हॉट फिगर फ्लॉन्ट किया

cradmin

मंगलुरु के पृथ्वीराज ने थाईलैंड की मोंटाकन से मंदिर में सात फेरे लेकर शादी की

अनिल कपूर का आने वाला साल नाइट मैनेजर, एनिमल और फाइटर के साथ व्यस्त रहने वाला है

cradmin

10% भूखंड की मांग पर आंदोलनरत किसानों का दिल्ली कूच, परी चौक से 60 से अधिक गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहलेअरविंद केजरीवाल की फिर बढ़ी मुसीबतें

Nationalist Bharat Bureau