Nationalist Bharat
विविध

हजरत आमना बुआ के उर्स में शिया वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन की चादरपोशी

पटना : राजधानी के कुम्हरार स्थित जिन्नाती मस्जिद स्थित हजरत आमना बुआ रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर उर्स का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में हजरत आमना बुआ रहमतुल्लाह अलैह के मानने वालों ने भाग लिया।इस अवसर पर बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और और जदयू के वरिष्ठ नेता इरशाद अली आजाद ने विशेष रूप से शिरकत की और चादर पोशी की।इस मौके पर आजाद ने कहा कि जिन्नाती मस्जिद अजीमाबाद शहर की सबसे पुरानी मस्जिदों में से एक है और यहां हजरत आमना बुआ रहमतुल्लाह अलैह का मज़ार है. यहां हर साल उर्स का आयोजन किया जाता है और अकीदतमंद यहां चादर पोशी करने आते हैं।इरशाद अली आजाद ने आगे कहा कि इस्लाम के प्रचार प्रसार में महिलाओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।हजरत आमना बुआ रहमतुल्लाह अलैह भी उनमें से एक थी और उन्हें ख़ुदा की जानिब से ख़ुसूसी ताक़त हासिल थी।उन्होंने इस्लाम का प्रचार किया और सैकड़ों लोगों को इस्लाम में दाख़िल कराया और इबादत करना सिखाया।
उन्होंने कहा कि उर्स मुबारक का आयोजन इसलिए भी जरूरी है ताकि मुसलमान इस उर्स में आएं और अल्लाह की बन्दगी सीखें और एक सच्चे मुसलमान की तरह अपना जीवन व्यतीत करें।उन्होंने उर्स का आयोजन करने वाले फूल मुहम्मद का भी धन्यवाद किया।

पटना से किफायती उमराह पैकेज की घोषणा: मिजान हज एंड उमराह पैकेजेस ने लॉन्च किया आकर्षक ऑफर

Nationalist Bharat Bureau

क्यों तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को छोड़ रहे हैं टप्पू ?

बिहार सरस मेला:संस्कृति एवं परंपरा का भी मिलन हो रहा है

Nationalist Bharat Bureau

शरीर है कंप्यूटर है

Nationalist Bharat Bureau

मस्जिद के इमाम की बेटी जज बनी

झारखण्ड में भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरस मेला में दिख रही ग्रामीण महिलाओं की उद्यमशीलता की मिसाल

Nationalist Bharat Bureau

बिहार: पटना में ठंडी में बढे ब्रेन हैमरेज और हार्ट अटैक के मामले

सौ डॉलर वाले सेठ

यादें माड़-भात की

Leave a Comment