Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

हम वोटबैंक के लिए नहीं नए भारत का सपना साकार करने के लिए कर रहे काम: PM मोदी

शिमला:केंद्र में भाजपा सरकार के 8 साल पूरे होने पर देश में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री मोदी ने शिमला के रिज मैदान में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रम में हिस्सा लिया. पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि की 11वीं किश्त जारी किया. इसके अलावा उन्होंने 16 सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी किया.उसके बाद पीएम मोदी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमने शत प्रतिशत लाभ, शत प्रतिशत लाभार्थी तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है, लाभार्थियों के सैचुरेशन का प्रण लिया है. शत प्रतिशत सशक्तिकरण यानि भेदभाव खत्म, सिफारिशें खत्म, तुष्टिकरण खत्म. शत प्रतिशत सशक्तिकरण यानि हर गरीब को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ, पीएम आवास योजना हो, स्कॉलरशिप देना हो या फिर पेंशन योजनाएं, टेक्नोलॉजी की मदद से हमने भ्रष्टाचार की गुंजाइश को कम से कम कर दिया है. जिन समस्याओं को पहले स्थाई मान लिया गया था, हम उसके स्थाई समाधान देने का प्रयास कर रहे हैं.
वहीं इस मौके पर पीएम मोदी विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हमारे देश में दशकों तक वोटबैंक की राजनीति हुई है. अपना-अपना वोटबैंक बनाने की राजनीति ने देश का बहुत नुकसान किया है. लेकिन हम वोटबैंक बनाने के लिए नहीं, नए भारत को बनाने के लिए काम कर रहे हैं. हमें 21वीं सदी के बुलंद भारत के लिए, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करना है. एक ऐसा भारत जिसकी पहचान अभाव नहीं बल्कि आधुनिकता हो.

तेजस्वी जी ‘‘लिडर ऑफ कमिटमेंट’’ बन चुके हैं:राजद

Nationalist Bharat Bureau

बिहार: ट्रेन के शौचालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, ट्रांसजेंडरों ने की मदद 

cradmin

योगी आदित्यनाथ का बड़ा हमला: “विपक्ष ब्रिटिशों की तरह देश को बांटने की साजिश रच रहा है”

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के भाषण के दौरान कट गई लाइट, 9 मिनट तक छाया रहा अंधेरा

Nationalist Bharat Bureau

तेजप्रताप का मोदी पर तंज,दोगली सीरत से कैसे अपनी सूरत मिलाते हो।

Bihar Bypoll 2024: प्रशांत किशोर की पार्टी उपचुनाव में भिड़ने को तैयार, महारथियों का करेगी ऐलान

नव निर्वाचित एमएलसी शशि यादव का अभिनंदन,सड़क से सदन तक कामकाजी महिलाओं के मुद्दे पर संघर्ष तेज करने का संकल्प

महागठबंधन में ‘महाभारत’! सहयोगी दल आपस में ही भिड़े, 13 सीटों पर उम्मीदवार आमने-सामने

अब अमेरिका में खुलेगी मोहब्बत की दुकान,पोस्टर जारी

बिहार में फिल्म प्रमोशन का ट्रेंड बढ़ा,सोनू सूद भी ‘फ़तेह’ का प्रोमशन करने आ रहे हैं

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment