Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

West Bengal: बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आठ लोगों की मौत; भाजपा ने ममता सरकार को घेरा

कोलकाता:बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से आ रही है जहां उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर इलाके में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में रविवार सुबह हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत की खबर है। हालांकि, ग्रामीणों ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। विस्फोट इतना जोरदार था कि इलाके में कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा इलाका ही धुआं ही धुआं हो गया. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।खबरों के अनुसार जिस इमारत में यह धमाका हुआ है वह पूरी तरह से धराशायी हो गई है और एक-एक ईंट तक बिखर गई है।यह हादसा 24 परगान के दत्तापुकुर इलाके में हुआ है. पुलिस ने बताया है कि हादसे में कई लोगों की जान गई है और अब रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. घायलों का इलाज कराने के लिए उन्हें बारासात हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जा रहा है. फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है और अब कूलिंग का काम किया जा रहा है।

इस विस्फोट पर भाजना ने तीखा हमला किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि क्या ममता बनर्जी पूरे राज्य को श्माशान बनाकर मानेंगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि माजपुर जगन्नाथपुर के पास एक फैक्ट्री में विस्फोट इतना तेज था कि कई घर उड़ गए और कम से कम 10 लोग घायल हो गए, मौके पर लाशें बिखर गईं।

डॉ अशोक गगन इंजीनियरिंग कॉलेज में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

Nationalist Bharat Bureau

काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मऊ स्टेशन पर हड़कंप

एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित

वेब पत्रकारों के लिए आवास,एक्रेडिटेशन,सुरक्षा,समूह बीमा,आक्समिकता म़े सहयोग के लिए डब्लूजेएआई चलाएगा चरणबद्ध कार्यक्रम

फेक न्यूज़ फैलाने पर जी न्यूज का एंकर रोहित रंजन गिरफ़्तार

अडानी के शेयर गिरे:LIC में पैसा लगाने वालों को भी ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए

 बिहार में शराबबंदी फेल:संतोष मांझी

Nationalist Bharat Bureau

उपचुनाव के लिए महागठबंधन के चार उम्मीदवारों की घोषणा

मनीष सिसोदिया को जमानत मिली,सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Bengal Bandh:मामले ने तूल पकड़ लिया,छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और पानी की बौछार

Leave a Comment