Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पप्पू यादव बाइज़्ज़त बरी, रिहाई का आदेश

पप्पू यादव ने ट्वीट कर लिखा कि इंसाफ हुआ, षड्यंत्र बेनकाब हुआ। जनता के आशीर्वाद से आज बाइज्जत बरी हो गया। साबित हो गया कि फर्जी मुकदमा में मुझे कैद किया गया था। न्यायालय के प्रति आभार! मैं रुकूंगा नहीं, झुकूंगा नहीं, थकूंगा नहीं, लड़ता रहूंगा! आज से फिर संघर्ष पथ पर आगे बढूंगा।

पटना/मधेपुरा:मधेपुरा के चर्चित 32 साल पुराने अपहरण केस में पटना से गिरफ्तार हुए जन अधिकार पार्टी के प्रमुख एयर पूर्व सांसद पप्पू यादव की जेल से रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। सोमवार को इस मामले में मधेपुरा कोर्ट में जनप्रतिनिधियों के विशेष अदालत एडीजे 3 निशिकांत ठाकुर ने मामले की सुनवाई पूरी करते हुए पप्पू यादव को रिहा करने का आदेश दिया है। इस तरह पप्पू यादव जल्द ही जेल से बाहर निकल सकते हैं।बताते चलें कि 32 साल पुराने अपहरण मामले में 11 मई को पटना से पप्पू यादव को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में आखिरी बार पैसला सुनाते हुए अपर जिला एवं संत्र न्यायाधीश सह विशेष अदालत मधेपुरा निशिकांत ठाकुर ने पप्पू यादव को सबूत के अभाव में रिहा करने का आदेश दिया है।मधेपुरा की कोर्ट ने पप्पू यादव को अपहरण के मामले में बाइज्जत बरी कर दिया है। पप्पू यादव को जिस मामले में पुलिस ने चार महीने पहले कोरोना काल के दौरान गिरफ्तार किया था। उस मामले में उन्हें अब कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।करीब 32 साल पहले 29 जनवरी 1989 मधेपुरा के मुरलीगंज थाने में अपहरण का एक केस दर्ज हुआ था। शैलेंद्र यादव नाम के एक व्यक्ति ने केस दर्ज कराया था कि पप्पू यादव ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर राजकुमार यादव औऱ उमा यादव नाम के दो व्यक्तियों का अपहरण कर लिया है। पुलिस जब तक कुछ कार्रवाई करती उससे पहले अपहृत बताये जा रहे दोनों व्यक्ति सकुशल अपने घर वापस लौट आये। लेकिन पुलिस का केस चलता रहा।इस फैसले के बाद पप्पू यादव ने ट्वीट कर लिखा कि इंसाफ हुआ, षड्यंत्र बेनकाब हुआ। जनता के आशीर्वाद से आज बाइज्जत बरी हो गया। साबित हो गया कि फर्जी मुकदमा में मुझे कैद किया गया था। न्यायालय के प्रति आभार! मैं रुकूंगा नहीं, झुकूंगा नहीं, थकूंगा नहीं, लड़ता रहूंगा! आज से फिर संघर्ष पथ पर आगे बढूंगा।

अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुँची लालू यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य,पिता को लेकर कही बड़ी बात

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रास्फर पोस्टिंग पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक

Nationalist Bharat Bureau

Rishabh Pant Car Accident: टीम इंडिया के क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ सड़क हादसा, गाड़ी चलाते वक्त सो गए थे पंत

Nationalist Bharat Bureau

नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी बोले– आप हमारे बॉस हैं

Nationalist Bharat Bureau

ये भाजपाई आपके बच्चों के दुश्मन हैं:राजद

Nationalist Bharat Bureau

BPSC फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है,BPSC के पास फ्री हैंड है:डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

लालू यादव को अस्पताल से मिली छुट्टी, सिंगापुर में ही मनाएंगे क्रिसमस और नया साल

Nationalist Bharat Bureau

गौतम अडानी को कड़ी टक्‍कर देने वाली दिग्‍गज कंपनी अल्‍ट्राटेक ने एक और कंपनी का अधिग्रहण कर लिया

Nationalist Bharat Bureau

नीट एवं आईआईटी के बच्चों को झास इंस्टीट्यूट के द्वारा निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी

बिहार सरकार का ऐतिहासिक फैसला: हर गांव में खेल का मैदान होगा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment