Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

यशवंत सिन्हा का TMC से इस्तीफ़ा, हो सकते हैं विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार

नई दिल्ली:पूर्व वित्त व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) से इस्तीफा दे दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि विपक्ष की तरफ से उन्हें राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर पेश किया जा सकता है। एक सोशल मीडिया पोस्ट कर उन्होंने कहा- ‘ममता जी ने TMC में मुझे जो सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाई, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं। अब समय आ गया है कि मैं एक बड़े उद्देश्य के लिए पार्टी से अलग हो जाऊं ताकि विपक्ष को एकजुट करने के लिए काम कर सकूं। मुझे उम्मीद है कि ममता जी मेरे इस कदम को स्वीकार करेंगी।

 

देश में जारी राष्ट्रपति चुनाव की गहमागहमी के बीच पूर्व वित्त मंत्री कार तृणमूल कांग्रेस के नेता यशवंत सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा को राष्ट्रपति चुनाव के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक यशवंत सिन्हा विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार हो सकते हैं। बताते चलें कि इससे पहले ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति के लिए विपक्ष के एक साथी उम्मीदवार के तौर पर महाराष्ट्र के कद्दावर नेता शरद पवार का नाम सुझाया था लेकिन उन्होंने अंतिम समय में राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के साझा उम्मीदवार बनने से इंकार कर दिया था। शरद पवार के अलावा फारूक अब्दुल्ला और दूसरे लोगों ने भी राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने से इनकार कर दिया है। ऐसे में यशवंत सिन्हा के तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने के साथ ही चर्चा जोरों पर है कि वह राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए विपक्ष के साझा उम्मीदवार हो सकते हैं। दूसरी ओर सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन अभी तक अपने गठबंधन से राष्ट्रपति के लिए किसी भी नाम का चुनाव नहीं किया है। अब देखने वाली बात यह होगी पक्ष और विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार कौन होते हैं।

 

देश के नए राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है, लेकिन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों पर सभी की नजर बनी हुई है. ऐसे में विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति कैंडिडेट हो सकते हैं. यशवंत सिन्हा आज दिल्ली में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के चुनाव के लिए विपक्ष की बैठक में भाग लेने वाले हैं.इस बैठक में शामिल होने से पहले यशवंत सिन्हा ने ट्वीट किया कि TMC में उन्होंने मुझे जो सम्मान और प्रतिष्ठा दी, उसके लिए मैं ममता बनर्जी का आभारी हूं. अब एक समय आ गया है, जब एक बड़े राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए मुझे पार्टी से हटकर विपक्षी एकता के लिए काम करना चाहिए. मुझे यकीन है कि पार्टी मेरे इस कदम को स्वीकार करेगी.TMC आज होने वाली विपक्ष की बैठक में राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में यशवंत सिन्हा के नाम का प्रस्ताव करेगी. जानकारी के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने इस मामले पर चर्चा करने के बाद सिन्हा ने प्रस्ताव पर सहमति जताई है. वहीं यशवंत सिन्हा ने बैठक से पहले एक ट्वीट कर बड़े राष्ट्रीय कारणों के लिए पार्टी के काम से अलग हटने की घोषणा की है.

मोहम्मद मूर्तज़ा को पंकज कुमार ने ब्लड देकर पेश की गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल

Nationalist Bharat Bureau

भोजपुरी अभिनेत्री अन्नपूर्णा उर्फ अमृता मर्डर केस में बड़ा खुलासा

Nationalist Bharat Bureau

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव: मुहम्मद रिजवान की जगह शाहीन शाह अफरीदी बने वनडे टीम के नए कप्तान

Nationalist Bharat Bureau

31 जुलाई से पंजाब में खत्म होंगे स्टाम्प पेपर,ई पेपर जरिए होगा काम

Nationalist Bharat Bureau

शराब तस्करी का आरोपी मुख्यमंत्री आवास में छुपा है,पूर्व आईपीएस ने पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्र

यूपी में OBC समाज की नियुक्तियों को लेकर NDA में घमासान

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, SC ST छात्रों की छात्रवृत्ति में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

तेजस्वी का 18 अक्टूबर से 26 अक्टूबर का ‘‘कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम’’ स्थगित

सरस मेला:महज चार दिनों में खरीद-बिक्री का आंकड़ा 3 करोड़ पार

Nationalist Bharat Bureau

जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की पत्नी को मुस्लिम की वजह से अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा

Leave a Comment