Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

प्रोफेसर एस पी शाही चांसलर अवार्ड के सर्वश्रेष्ठ प्राचार्य के लिए नामित

पटना:राजभवन के द्वारा बिहार के विभिन्न कॉलेजों के छात्र छात्राओं,शिक्षकों,कॉलेज और उसके प्रिंसिपल को उनके उत्कृष्ठ प्रदर्शन और गुणवत्तापूर्ण सेवा के लिए विभिन्न केटेगरी में चांसलर एवार्ड का एलान किया गया है।इस आशय का पत्र राजभवन ने जारी किया है।चांसलर अवार्ड के सर्वश्रेष्ठ कॉलेज की कैटेगरी में राजधानी पटना के प्रतिष्ठित एएन कॉलेज और सर्वश्रेष्ठ प्राचार्य के लिए एएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो.एसपी शाही नामित किए गए हैं।प्रोफेसर शाही के नामित होने पर कॉलेज के छात्र,छात्रा, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी समेत शिक्षा जगत के गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।साथ ही कहा कि प्रोफेसर शाही ने कॉलेज के शैक्षणिक समेत सभी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण कार्य अंजाम दिए हैं जिसके प्रतिफल के रूप में कॉलेज को और स्वयं प्रोफेसर शशि प्रताप शाही को ये प्रतिष्ठित उपलब्धि हासिल हुई है।
बताते चलें कि चांसलर अवार्ड कुल 9 प्रकार के उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाएगा। बेस्ट स्टूडेंट्स इन अकेडमिक्स में टीएमबीयू के दो, बेस्ट स्टूडेंट इन स्पोर्ट्स के लिए टीएमबीयू के संकित कुमार और पटना यूनिवर्सिटी से अंकिता कुमारी चयन हुआ है। बेस्ट स्टूडेंट इन कल्चरल एक्टिविटीज के लिए एलएनएमयू दरभंगा से आचार्य भास्कर और पटना विश्वविद्यालय से श्वेता भारती का चयन हुआ है। सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार के लिए पटना विश्वविद्यालय से डॉ. शाहला और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय से डॉ. तनुजा चयनित हुई हैं। सर्वश्रेष्ठ कॉलेज के लिए एएन कॉलेज और सर्वश्रेष्ठ प्राचार्य के लिए एएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी शाही नामित किए गए हैं। सर्वश्रेष्ठ कुलपति के लिए ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह का चयन किया गया है। इसके साथ ही आधुनिक नैनो टेक्नॉलजी विज्ञान में शोध योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ युवा शिक्षक का पुरस्कार आर्यभट्ट नॉलेज विश्वविद्यालय पटना के राकेश कुमार सिंह (एसीएनएन) का चयन किया गया है।चयनित लोगों को आगामी 16 नवम्बर 2021 को राजभवन में एक भव्य सम्मान में सम्मानित किया जाएगा।

PM पद के लिए राहुल गांधी की दावेदारी पर नीतीश ने कहा,इसमें क्या बुराई है

Nationalist Bharat Bureau

जयप्रभा मेदांता हाॅस्पिटल ने अंडाशय कैंसर से पीड़ित महिला को ठीक होने की उम्मीदें जगाईं

Nationalist Bharat Bureau

योगी आदित्यनाथ का बड़ा हमला: “विपक्ष ब्रिटिशों की तरह देश को बांटने की साजिश रच रहा है”

पीएम की मां हीराबा अब यादा में, पीएम मोदी हुए भावुक, चार भाइयों ने दी मुखाग्नि

Nationalist Bharat Bureau

श्रद्धा कपूर के भाई को मिली जमानत रेव पार्टी में ड्रग्स लेने पर हुए थे ग्रिफ्तार

Cyclone Dana: ओडिशा के तट पर चक्रवाती तूफान ‘दाना’ की दस्तक, बिहार-झारखंड में भी असर

बिहार :वैशाली में बड़ा हादसा, एक दर्जन लोगों को ट्रक ने रौंदा,छह बच्चों समेत आठ मौत

Nationalist Bharat Bureau

पीएमसीएच जीएनएम नर्सिंग छात्राओं के सवाल पर महबूब आलम ने सीएम से टेलीफोनिक वार्त्ता की

राजस्थान में बड़ा रेल हादसा, सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 24 यात्री हुए घायल, हादसे के बाद 12 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया

सीएम नीतीश की बड़ी पहल: 1 करोड़ रोजगार देने की प्रक्रिया तेज, 31 दिसंबर तक विभागों को आदेश

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment