Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

डीजीसीए नियमों से प्रभावित इंडिगो परिचालन, नवंबर में 1232 उड़ानें रद्द

Passengers stranded as IndiGo cancels flights due to DGCA FDTL rules and crew shortage.

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो गंभीर परिचालन संकट से जूझ रही है। डीजीसीए के नए FDTL (Flight Duty Time Limitation) नियमों और क्रू की कमी के कारण बीते दो दिनों में भारी संख्या में उड़ानें रद्द हुईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इंडिगो ने हालात पर अफसोस जताते हुए कहा कि परिचालन शुक्रवार तक प्रभावित रह सकता है।

इंडिगो ने बयान जारी करते हुए बताया कि एफडीटीएल नियमों, तकनीकी समस्याओं, खराब मौसम और बढ़ती एयर ट्रैफिक भीड़ ने उड़ान संचालन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। एयरलाइन ने कहा कि वह अगले 48 घंटों में स्थिति सामान्य करने की कोशिश कर रही है। हैदराबाद एयरपोर्ट पर गुरुवार को 33 और बुधवार को 19 उड़ानें रद्द हुईं। नवंबर माह में कुल 1232 उड़ानें रद्द हुईं, जिनमें 755 उड़ानें क्रू की कमी के कारण रद्द करनी पड़ीं।

उड़ानों के रद्द होने से यात्री गुस्से में हैं और कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट्स भी छूट गईं। उधर, Airline Pilots Association of India ने एयरलाइंस और नियामक DGCA पर सवाल उठाए हैं। एसोसिएशन का कहना है कि बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होना एयरलाइंस की ‘प्रोएक्टिव रिसोर्स प्लानिंग’ की नाकामी और पायलटों की कमी की ओर संकेत करता है। संगठन ने DGCA से आग्रह किया है कि वह एयरलाइंस को उन्हीं स्लॉट्स की अनुमति दे जिनके लिए पर्याप्त पायलट उपलब्ध हों।

BJP विधायक के गार्ड पर मारपीट का आरोप, पप्पू यादव की एंट्री से बढ़ा सियासी घमासान

Nationalist Bharat Bureau

9 सूत्री मांगों की पूर्ति को लेकर आशा व आशा फैसिलिटेटरों का पटना सिविल सर्जन के समक्ष आक्रोशपूर्ण धरना प्रदर्शन

शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के 16 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

यूपी टीईटी परीक्षा रद्द, मई में हो सकता है नया आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

नियोजित शिक्षकों को अब BPSC परीक्षा से मुक्ति, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

Nationalist Bharat Bureau

10 से 12 मई को मनाया जाएगा सीतामढ़ी महोत्सव

खेसारी की रैली में गया युवक लापता, छह दिन बाद पुलिया के नीचे मिला शव, SHO सस्पेंड

अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुँची लालू यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य,पिता को लेकर कही बड़ी बात

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी: बेलसंड प्रखंड में बाढ़, गांव जलमग्न, समाजसेवी बांट रहे राहत

दरभंगा एम्स पर गरमाई राजनीति,सांसद ने बिहार सरकार से मांगा जवाब

Leave a Comment