Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

वृद्धा पेंशन, मुफ्त बिजली और किसानों की कर्ज माफी की मांग पर साजिया खातून का आंदोलन, 300 किमी पैदल यात्रा के बाद पटना पहुंचीं

पटना : पूर्णिया जिले के गुरही पंचायत की मुखिया साजिया खातून, उनके पति गुलाम सरवर, वार्ड सदस्यों और पंचायत प्रतिनिधियों की टीम 11 सूत्री मांगों को लेकर 300 किलोमीटर पैदल चलकर 15 दिनों के बाद पटना पहुंचीं। आम आदमी पार्टी के नेता बबलू प्रकाश और भानु भारतीय ने गांधी मैदान कारगिल चौक पर उनका फूल-माला से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।साजिया खातून और उनकी टीम ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर रोक, वृद्धा पेंशन एवं विधवा पेंशन ₹3000 प्रतिमाह, दिव्यांग पेंशन ₹5000 प्रतिमाह, भूमिहीन व्यक्तियों को 5 डिसमिल जमीन, किसानों के पुराने ऋण माफी और पंचायत स्तर पर क्लिनिक की स्थापना जैसी जनहितकारी मांगें रखी हैं। इन मांगों को लेकर वे 25 नवंबर को गर्दनीबाग में धरना देंगी।

इस अवसर पर बबलू प्रकाश ने कहा, “केजरीवाल मॉडल की गूंज अब बिहार के सुदूर पंचायतों तक पहुंच चुकी है। गुरही पंचायत की मुखिया साजिया खातून ने अपने पूरे ‘कैबिनेट’ के साथ जिस तरह 300 यूनिट मुफ्त बिजली, पंचायत क्लिनिक और पेंशन राशि बढ़ाने जैसी महत्वपूर्ण मांगों को लेकर आवाज उठाई है, वह सराहनीय है।”उन्होंने आगे कहा, “महंगाई के इस दौर में जनता बेहद परेशान है। वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन की वर्तमान राशि बेहद कम है और इसे बढ़ाना आवश्यक है। सरकार को इन 11 सूत्री मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। आम आदमी पार्टी इन मांगों का पूर्ण समर्थन करती है।

राजद नेत्री डॉ. आयशा फातिमा की सराहनीय पहल, स्मार्ट वॉच से नन्हे नमाजियों का बढ़ाया हौसला

SIR के विरोध में कांग्रेस की महारैली, रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश सरकार ने 1.56 करोड़ महिलाओं को दिया 10–10 हजार, 2 लाख रुपये तक मदद का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

कृषि क़ानून के ख़िलाफ़ कांग्रेस का सांकेतिक धरना

Nationalist Bharat Bureau

हॉस्टल में छात्रा की मौत पर तेज प्रताप यादव की बड़ी मांग, CBI जांच के लिए लिखा पत्र

Nationalist Bharat Bureau

वाजपेयी की 101वीं जयंती पर देश ने किया नमन

Nationalist Bharat Bureau

देश में हाहाकार,प्रधानमंत्री सूटबूट पहनकर विदेश भ्रमण करते रहते हैं: कांग्रेस

बजरंग दल नाम होने से वह बजरंगबली नहीं हो जाता है:शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

दरभंगा एम्स पर गरमाई राजनीति,सांसद ने बिहार सरकार से मांगा जवाब

राजनाथ सिंह बोले: समाज में उभर रहे हैं नए प्रकार के अपराध, आतंकवाद और वैचारिक युद्ध — सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने की जरूरत

Leave a Comment