Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Navneet Rana:दाऊद इब्राहिम के करीबी से नवनीत राणा ने लिया 80 लाख! संजय राउत ने खोला कच्चा चिट्ठा

नई दिल्ली:महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा को लेकर हुए विवाद के दौरान अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने सांसद नवनीत राना और उनके पति पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया है। इसे पहले महाराष्ट्र की सत्ता में शामिल शिवसेना ने नवनीत राणा को भाजपा का एजेंट बताकर कई बार हमले किए हैं और उन्हें घेरने की कोशिश की है।शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी के बीच जारी इस राजनीतिक लड़ाई में मोर्चा शिवसेना लीडर संजय रावत ने संभाल रखी है। संजय राउत लगातार नवनीत राना का कच्चा चिट्ठा खोलने पर लगे हुए हैं। संजय राउत ने आज नवनीत राना का कच्चा चिट्ठा खोलते हुए उसे डी कंपनी का आदमी बता दिया है। शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। राउत ने ट्वीट कर दावा किया कि नवनीत राणा ने दाऊद इब्राहिम के करीबी रहे युसूफ लकड़ावाला से 80 लाख रुपये का लोन लिया था, जिसकी जेल में मौत हो चुकी है।अपने ट्वीट में संजय रावत ने नवनीत राणा के चुनाव में दिए गए हलफनामे को सार्वजनिक करते हुए नवनीत राना का रिश्ता दाऊद कंपनी से जोड़ दिया है। शिव सेना नेता ने लिखा ” अंडरवर्ल्ड कनेक्शन :लकड़ावाला को ED ने ₹200 करोड़ के मनी लांड्रिंग केस में अरेस्ट किया था, लॉकअप में ही उसकी डेथ हो गई। यूसुफ की गैरकानूनी कमाई का हिस्सा अब भी नवनीत राणा के अकाउंट में है। तो ED कब पिलाएगी राणा को चाय? क्यों बचाया जा रहा है इस D-गैंग को ? बीजेपी चूप क्यूँ हैं ?
राणा दंपति पर लगाई गई है राजद्रोह की धारा
बता दें कि राणा दंपति को 23 अप्रैल की शाम हिरासत में लिया था।इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।इसके बाद 24 अप्रैल को दोनों को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 6 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब उनकी बेल पर सुनवाई 29 अप्रैल को होनी है। शिवसैनिकों की शिकायत पर राणा दंपति के खिलाफ भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया था। बाद में पुलिस ने राणा दंपति पर धारा 353 के तहत एक और केस दर्ज किया गया था। राणा दंपति पर राजद्रोह की धारा भी लगाई गई है।

वोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत, सरकार सभी एजीआर बकायों पर कर सकेगी पुनर्विचार

Nationalist Bharat Bureau

सिक्की कला एक पर्यावरण के अनुकूल और GI-टैग से लैस पारंपरिक और दुर्लभ हस्तशिल्प

विनेश फोगाट का कुश्ती से सन्यास,प्रशंसक मायूस, मां के नाम मार्मिक संदेश

नीतीश कुमार के दिल्ली प्रवास से राजनीती तेज,सस्पेंश बढ़ा

Nationalist Bharat Bureau

Cyclone Dana: ओडिशा के तट पर चक्रवाती तूफान ‘दाना’ की दस्तक, बिहार-झारखंड में भी असर

मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का नमन

Nationalist Bharat Bureau

आंध्र प्रदेश के मंत्रियों ने केंद्र से 902 करोड़ की तत्काल राहत की मांग की

Nationalist Bharat Bureau

लालू यादव का मोदी सरकार पर हमला: ‘अब कहीं रेल की पटरियां ना बेच दें

Nationalist Bharat Bureau

कचरा शुल्क के विरोध में एक जुट हुई पटना की जनता, सड़क पर किया प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

राहुल गांधी का डीयू दौरा विवादों में ,प्रॉक्टर ने कहा भूखे रह गए स्टूडेंट

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment