Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

राजद की कमान अब तेजस्वी के हाथ, लालू यादव का बड़ा फैसला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के संगठनात्मक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। पटना में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मंच से इस बड़े फैसले का ऐलान किया। यह पहली बार है जब राजद को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिला है, जिससे संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने तेजस्वी यादव के चयन की औपचारिक घोषणा की, जबकि प्रस्ताव राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने रखा। कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव का समर्थन किया। लालू यादव ने स्वयं तेजस्वी यादव को नियुक्ति प्रमाण-पत्र सौंपा और उन्हें आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, तेजस्वी यादव को अध्यक्ष पद से जुड़ी लगभग सभी शक्तियां सौंप दी गई हैं और अब संगठन के बड़े फैसलों में उनकी निर्णायक भूमिका होगी।

लालू यादव के बढ़ते उम्र और अस्वस्थता को देखते हुए पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की लंबे समय से चर्चा चल रही थी। नेताओं का मानना है कि तेजस्वी यादव ही अब राजद और बिहार की राजनीति का भविष्य हैं। राजद ने सोशल मीडिया पर इसे “नए युग की शुरुआत” बताया है। यह फैसला आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन विस्तार की दिशा में एक बड़ा संकेत माना जा रहा है।

 

 

SIR के विरोध में कांग्रेस की महारैली, रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब

Nationalist Bharat Bureau

अमित शाह की बजाय भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजनाथ , नड्डा को क्यों सौपी ज़िम्मेदारी ?

बिहार कैबिनेट की बैठक में 19 एजेंडों पर मुहर, रोजगार और स्किल डेवलपमेंट पर फोकस

एनएसयूआई ने पकौड़े तल कर मनाया बेरोज़गारी दिवस

Nationalist Bharat Bureau

₹25.20 करोड़ में बिके कैमरन ग्रीन एशेज टेस्ट में शून्य पर आउट

Nationalist Bharat Bureau

भवानीपुर में 45 हजार वोटरों के नाम कटे, तृणमूल करेगी घर-घर जांच

Nationalist Bharat Bureau

लालू यादव बुढ़ापे में ‘सठिया’ गए हैं:जदयू सांसद लवली आनंद

Nationalist Bharat Bureau

राजस्थान में बड़ा रेल हादसा, सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 24 यात्री हुए घायल, हादसे के बाद 12 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया

Bihar Byelection : तेजस्वी यादव की प्रतिष्ठा दांव पर, राजद के लिए चार सीटों का अहम लिटमस टेस्ट

GPSSB Recruitment 2022: गुजरात में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों पर निकली बंपर वैकेंसी,जानें पूरा प्रोसेस

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment