Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

राकेश टिकैत बोले नगर निकाय चुनाव में धांधली नहीं होने देंगे

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत आज मुज्जफरनगर में मौजूद थे। यहाँ उन्होंने कहा की नगर निकाय चुनाव में धांधली नहीं होने देंगे। चुनाव शांति पूर्ण तरीके से साफ सुथरा होना चाहिए।  उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा की जो कैमरा पुरकाजी नगर पंचायत में 35 हजार रुपये में लगा वही कैमरा आगरा शहर में दो लाख रुपये का कैसे लगा है। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत आज मंगलवार को पुरकाजी पहुंचे। यहाँ उन्होंने गौशाला और वाल्मीकि बस्ती में बने आधुनिक तालाब आदि जगहों का जायजा लिया। इसके बाद वह उस नए नवेले जिम में पहुंचे जो नगर पंचायत द्वारा पुरुषों के लिए बनाया गया है। यहाँ पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। सरकार ने गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया है। हरियाणा में गन्ने का मूल्य 362 रुपये व पंजाब में 382 रुपये है, जबकि उत्तर प्रदेश में 350 रुपये है। गन्ने की फसल पर खर्च अधिक होता है। इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।

किसान नेता ने आगे कहा कि एमएसपी कानून पर किसानों ने बड़ी लड़ाई लड़ी है।मगर सरकार कोई जवाब नहीं दे रही है।हर फसल पर एमएसपी होने के साथ ही रंगनाथन की रिपोर्ट लागू होनी चाहिए।सरकारों को अपने घोषणा पत्र पर कार्य करना चाहिए। प्रदेश सरकार ने कहा था कि किसानों को बिजली मुफ्त मिलेगी। मगर ऐसा नहीं हुआ।किसानों के ट्यूबवेल पर मीटर लगाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा हरियाणा में बिजली मूल्य 15 रुपये हॉर्स पावर है और उत्तर प्रदेश में 95 रुपये हॉर्स पावर है।उन्होंने जांच की मांग करते हुए कहा कि जो कैमरा पुरकाजी नगर पंचायत में 35 हजार रुपये में लगा वही कैमरा आगरा शहर में दो लाख रुपये का लगा है। इसकी भी जांच होनी चाहिए।

लोजपा नेता नासिर अहमद उर्फ लाल ने किया एनडीए सरकार में मुसलमानों को वाजिब हक़ मिलने का दावा

Nationalist Bharat Bureau

जीविका संघ अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ ऐक्टू-गोप गुट का राज्य भर में प्रतिवाद

Nationalist Bharat Bureau

हिंदू PM बयान पर ओवैसी का तीखा तंज, सियासत गरम

राजनाथ सिंह बोले: समाज में उभर रहे हैं नए प्रकार के अपराध, आतंकवाद और वैचारिक युद्ध — सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने की जरूरत

केंद्रीय विद्यालयों में सांसद एवं कलेक्टर कोटा समाप्त करने का निर्णय ऐतिहासिक:सुशील मोदी

Nationalist Bharat Bureau

तीन राज्यों की ड्राफ्ट मतदाता सूची आज होगी जारी

Nationalist Bharat Bureau

आंबेडकर के अपमान को मुद्दा बनाने में जुटी कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

किम जोंग उन ने एक बार फिर किया अजीबो गरीब दावा, कहा एलियन ने फैलाया है कोरोना वायरस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, दी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

Nationalist Bharat Bureau

भोजपुरी लोक गायिका देवी सिंगर ने बाबा बागेश्वर की पोल खोली

Leave a Comment