Nationalist Bharat
राजनीति

बिहार को बतायेंगे पप्पू यादव की करतूत की कहानी:डॉ. समीर सिंह

पटना:सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक संयुक्त प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया । जनाधिकार पार्टी के अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव के द्वारा बिहार प्रदेश काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ० अखिलेश प्रसाद सिंह के बारे में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल और ओछी टिप्पणी के खिलाफ आयोजित इस प्रेसवार्ता को पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधान पार्षद डॉ० समीर कुमार सिंह, पूर्व विधानपार्षद श्री लाल बाबू लाल एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिलदेवप्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से सम्बोधित किया।प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने पप्पू यादव द्वारा किए गए अनर्गल प्रलाप की घोर निंदा की एवं अविलंब माफ़ी की मांग की।

इस कांग्रेस प्रतिकार का नेतृत्व करते हुए डॉ. समीर सिंह ने कहा कि हम पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के द्वारा किये गए अनर्गल प्रलाप की घोर निन्दा करते हैं और पप्पू यादव से अविलम्ब माफ़ी की मांग करते है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव ने अपनी ओछी भाषा और घटिया बयानबाजी से एक बार फिर प्रमाणित कर दिया है कि वे राजनीतिक व्यक्ति थे ही नही और वे न राजनेता थे, न आज हैं और न कभी होंगे। पप्पू यादव को भी अच्छी तरह से ज्ञात है कि बिहार की जनता उनको किस रूप में जानती है। बिहार के लोग पप्पू यादव को एक अवसरवादी और भयादोहन करने वाले व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी को भीराजनीतिक दल बनाने के प्राप्त अधिकार का लाभ उठाकर पप्पू यादव ने अपनी राजनीतिक छवि बनाने के लिए जनाधिकार पार्टी बना रखा है, जबकि इस पार्टी के बैनर का दुरूपयोग सरकारी अधिकारी, ठेकेदार और व्यवसायियों से चंदा बसूली के लिए किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों तक राजद और जद (यू) के नेतृत्व को कोसने के बाद अब लोकसभा के चुनाव मेंकाँग्रेस सहित राजद और जद (यू) के नेताओं की चरण वंदना किये फिर रहे हैं। पप्पू यादव एक घोर अवसरवादी व्यक्ति हैं, तभी कभी भाजपा और एनडीए के शह पर सेक्यूलर वोटों मेंबटवारा कराने के लिए साम्प्रदायिक ताकतों के हाथ का खिलौना हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिलदेव प्रसाद यादव ने कहा कि पप्पू यादव के व्यवहार से कांग्रेसी आक्रोशित हैं और अगर पप्पू यादव ने हमारे अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह से अगर माफ़ी नहीं मांगी तो उसके उसके खुले चिट्ठे का उद्भेदन करेंगे, पुरे बिहार उसके करतूत की कहानी बताएँगे।

इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व विधान पार्षद लाल बाबू लाल ने कहा कि यह पप्पू यादव का एक पब्लिसिटी स्टंट है। बड़े लोगों के बारे में ओछी बात करके खबर बनने का कुल्सित प्रयास है।

जन सरोकार से जुड़े मुद्दे पर अंचलाधिकारी के खिलाफ हल्लाबोल जन पंचायत का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

मालदा रैली में पीएम मोदी का दावा, भारतीय रेल बन रही आत्मनिर्भर

Nationalist Bharat Bureau

70वीं बीपीएससी पीटी रद्द करने की मांग पर प्रदर्शन: पटना में बवाल, प्रशांत किशोर का छात्रों से टकराव

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी जी ‘‘लिडर ऑफ कमिटमेंट’’ बन चुके हैं:राजद

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई

Nationalist Bharat Bureau

शिवसेना ने अपनी स्थापना के साल भर बाद से ही विद्रोह देखना शुरू कर दिया था

Nationalist Bharat Bureau

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस को राहत, बोले नेता– राजनीतिक प्रतिशोध की कहानी

Nationalist Bharat Bureau

मेदांता हॉस्पिटल पटना में स्तन कैंसर की रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में खुला भाई-भतीजावाद: एडवोकेट प्रांजल सिंह

Nationalist Bharat Bureau

बिहारवासियों के लिए निःशुल्क औषधि वितरण योजना शुरू

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment