Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

होठों का कालापन आसानी से दूर करें और पाएं गुलाबी होंठ

होंठो का कालापन आजकल एक आम समस्या बनती जा रही है। वैसे तो काले होंठ को गुलाबी करने का कोई खास इलाज नहीं है। बस इन्हे थोड़ी देखभाल की जरूरत होती है। यहाँ आप जान पाएंगे के होंठों का कालापन कैसे दूर करें। इंसान के चेहरे को अगर कुछ खूबसूरत बनता है तो उसके होंठ गुलाबी होने चाहिए। काले और रूखे होठों से आपकी खूबसूरती में कमी रह जाती हैं।

होंठो की सुंदरता को बढ़ाने के लिए गुलाब का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है| गुलाब को हम कई तरीको से इस्तेमाल कर सकते है, पहला की गुलाब की पत्तियों को पीसकर उसका लेप बनाके रात को लगाने से भी सुबह आपको आपके होठो में गुलाबीपन दिखने लगेगा। इसके अलावा गुलाब जल की कुछ बूंदो को शहद में मिलाकर होंठों पर लगाने से भी फायदा होता है। पिंक और सॉफ्ट होंठों के लिए दही और एलोवेरा के पेस्ट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। दूध की मलाई रात को सोने से पहले हर रोज अपने होठों पर लगाएं। ऐसा करने से धीरे-धीरे आपके होठों का कालापन दूर हो जाएगा और आप कोमल और गुलाबी होंठ पाएंगे।

इसके अतिरिक्त निम्न उपाय भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।सस्ते प्रोडक्ट का प्रयोग न करें क्योंकि इसमें केमिकल्स और सुगन्धित द्रव्य होते हैं, जो होंठों को काला बना देते हैं.अधिक देर तक धूप में रहने से बचें क्योंकि सूरज मिलेनिन पिगमेंटेशन को बढ़ाता है, जिससे होंठों का रंग गहरा हो जाता है।अगर होंठ सूखे हैं तो इस पर बार-बार जीभ ना लगाएं।रात में हमेशा लिपिस्टिक हटाकर सोंए और सुबह ब्रश करते वक्त टूथब्रश को होंठों पर रगड़े, इससे मृत त्वचा निकल जाती है।बहुत अधिक गरम तरल पदार्थ एवं खाद्य पदार्थों से दूर रहें।

लिप बाम को आदत में लाएं 
सुंदर और हेल्दी होंठ के लिए आपको कुछ चीजों को आदत में लाना बेहद जरूरी है. जैसे मेकअप रिमूव करें तो लिपस्टिक भी रिमूव करें. अक्सर महिलाएं मेकअप तो रिमूव करती है लेकिन लिपस्टिक वैसे ही छोड़ देती है जिससे गर्मी, सर्दी या मानसून हो किसी भी मौसम में इसका असर आपकी होंठ पर जरूर पड़ता है. आप अपने होंठ से लिपस्टिक हटा कर अपने होंठ पर लिप बाम या बोरोप्लस लगाए. आप चाहें तो  रात के समय गाय का घी भी लगा सकते है . इससे आपके होंठ साफ्ट बने रहेंगे .

लिप्स की करें मसाज
बरासत के मौसम में अगर आपके होंठ ज्यादा सूखते है तो आप रात में नारियल तेल से होंठ का मसाज करें. मसाज करने से आपके लिप्स का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है. जिससे आपके होंठ मुलायम हो जाते है. काले होंठ की समस्या से परेशान लोगों को रात के समय जरूर मसाज करना चाहिए. इससे वो अपने होंठ के कालेपन से निजात पा सकते है.

 दोस्तों, अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा तो लाइक कीजिए और अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

Bihar Election 2025 : बिहार एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं,विधानसभा चुनाव में नीतीश होंगे आउट ?

Nationalist Bharat Bureau

JDU के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी बवाल

Nationalist Bharat Bureau

लालू यादव मुकेश रोशन को अपनी गाड़ी में लेकर महुआ पहुंचे

Nationalist Bharat Bureau

छात्र नेता दिलीप कुमार को जमानत, BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

ब्लड शुगर कंट्रोल करती है सर्दी में मिलने वाली ये मीठी चीज, दिमाग भी करेगी तेज

NMCH में मरीजों की जान से खिलवाड़? फर्जी डॉक्टर कर रहा था इलाज

Nationalist Bharat Bureau

Migration in Bihar:बिहार से पलायन की रफ्तार घटी

Nationalist Bharat Bureau

नोहसा मध्य विद्यालय में टीकाकरण कैम्प में 260 लोगों को लगाया गया टिका

कितने घंटे वैलिड रहता है जनरल टिकट?

Nationalist Bharat Bureau

दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड पर आया बड़ा अपडेट

Leave a Comment