Nationalist Bharat
Other

रीगा चीनी मिल को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी

सीतामढ़ी:रीगा चीनी मिल को चालू करवाने एवम किसानों के बकाया भुगतान को लेकर समाहरणालय विमर्श कक्ष में माननीय सांसद ,शिवहर लोक सभा श्रीमती रमा देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में रीगा चीनी मिल प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने किसानों का बकाया,मिल के ऊपर बैंकों का कर्ज,एनपीए की स्थिति आदि को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लगभग 225 करोड़ की लैबेलिटी मिल के उपर है,जिसमे किसानों का लगभग 50 करोड़ भुगतान बकाया भी शामिल है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे मिल की कुल संपत्ति 300 कड़ोर से भी ज्यादा है।गन्ना किसान प्रतिनिधियों ने भी अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा। सभी जनप्रतिनिधियों ने आम जनता की हित को देखते हुए एक स्वर से चीनी मिल को चालू करवाने की बात कही। उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने भी इस संबंध में अपने-अपने सुझाव भी दिए। विस्तृत चर्चा उपरांत रीगा चीनी मिल को चालू करवाने को लेकर सभी ने एक स्वर में निजी निवेशकों के माध्यम से मिल को चालू करवाने की बात कही। इस संबंध में सहमति बनी की सभी जन प्रतिनिधि माननीय उद्योग मंत्री,बिहार एवम माननीय गन्ना मंत्री बिहार से मिलकर विस्तार से अपनी बात रखेगे।उक्त बैठक में सांसद सीतामढ़ी सुनील कुमार पिंटू, विधान सभा सदस्य गायत्री देवी,संजय कुमार गुप्ता, मोतीलाल, पंकज कुमार मिश्रा, दिलीप राय,मुकेश कुमार, जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव, रीगा चीन मिल के महाप्रबंधक यशपाल सिंह,एचआर मैनेजर भगवान नारायण चौधरी, गन्ना किसान प्रतिनिधि विनोद वालिया, संजीव चौधरी, अरविंद चौधरी आदि उपस्थित थे।

नीट यूजी 2023(NEET UG 2023) का रिजल्ट जारी, उत्तर प्रदेश टॉप पर

लोकसभा चुनाव के लिए बूथों के पुनर्गठन का काम शुरू

कश्मीर में हिंदू महिला शिक्षक की हत्या को लेकर केंद्र पर जमकर बरसे फारुख अब्दुल्ला

झारखण्ड में भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

अवसर के सहारे विरासत को बढ़ाने की तैयारी

अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स फिनाले रेस 2024 में भाग लेंगी श्रद्धा कपूर

VHP ने की गृह सचिव आमिर सुबहानी को हटाने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

आख़िर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्यों कहा कि जाकर पढ़ाई करो।एमए करो।रिसर्च करो,इतिहास आपके हिसाब से नहीं लिखा जाएगा

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में प्रवासियों को क्वारेंटाइन करने का कागज़ी खेल,आम आदमी पार्टी ने उठाया सवाल

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment