Nationalist Bharat
Other

बेटी की हत्या के मामले में मां को फांसी

Araria court sentences mother to death for murdering 10-year-old daughter in rarest of rare case.

अररिया, बिहार — जिले की एडीजे-04 रवि कुमार की अदालत ने एक दिल दहला देने वाले मामले में 35 वर्षीय पूनम देवी को अपनी 10 वर्षीय बेटी की हत्या के आरोप में फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इसे ‘रेयर ऑफ द रेयरेस्ट’ मानते हुए आदेश दिया कि दोषी को तब तक फांसी पर लटकाया जाए जब तक उसकी सांसें पूरी तरह से न थम जाएं। यह फैसला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मामला नरपतगंज थाना क्षेत्र का है, जहां पूनम देवी के अपने प्रेमी रूपेश सिंह के साथ अवैध संबंध उसके कातिल बनने की वजह बने। बेटी शिवानी ने अपनी मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और यह बात पिता को बताने वाली थी। इसी डर से मां और उसके प्रेमी ने 10 जुलाई 2023 को साजिश कर पहले मछली में कीटनाशक मिलाकर बच्ची को बेहोश किया, फिर सब्जी काटने वाले चाकू से गले और पेट पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी मां ने गुनाह छिपाने के लिए शव को मक्के के ढेर में छुपा दिया और खून व हथियार के निशान मिटाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में सच सामने आ गया। मेडिकल रिपोर्ट, एफएसएल जांच और गवाहों के बयानों ने अभियोजन पक्ष की दलील को मजबूत किया। अदालत ने पूनम देवी को फांसी के साथ 60 हजार रुपये जुर्माने की सजा भी सुनाई है।

कोविड काल में जान गँवाने वाले लोगों को कैंडल जलाकर दी गई श्रधांजलि

राष्ट्रपति चुनाव:कांग्रेस ने शुरू की संयुक्त उम्मीदवार की तैयारी

भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना

Nationalist Bharat Bureau

चमोली के ज्योर्तिमठ में सेना कैंप में लगी भीषण आग

जिला पदाधिकारी द्वारा रुनीसैदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण

मोगा में 12 जनवरी को हुई लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो लोगों को मोगा पुलिस ने धरदबोचा

cradmin

रिया चक्रवर्ती का लेटेस्ट पोज़ चर्चा में

बेतिया राज के बाद अब खास महल की जमीनों पर सरकार की नजर,कब्जा मुक्त कराने की तैयारी

कड़ाके की ठंड के बीच आज नैनीताल से भी ठंडी दिल्ली; ट्रेन और फ्लाइट यात्रा प्रभावित

Nationalist Bharat Bureau

पटना महानगर कांग्रेस की बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने पर ज़ोर

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment