Nationalist Bharat
शिक्षा

बीपीएससी के शिक्षकों को नहीं मिलेगा हेडमास्टर का प्रभार, पटना हाई कोर्ट ने लगाया रोक

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) से चयनित शिक्षकों को स्कूलों में हेडमास्टर का प्रभार देने के आदेश पर पटना हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी। इस दौरान हाई कोर्ट ने संबंधित पक्षों से जवाबी हलफनामा दायर करने का भी निर्देश दिया है।इससे पहले, बिहार के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने एक आदेश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि जिन नियोजित शिक्षकों के पास हेडमास्टर का प्रभार है, उन्हें इसे तुरंत बीपीएससी से चयनित शिक्षकों को सौंप देना चाहिए।

 

जस्टिस नानी तागिया की एकल पीठ ने किशोरी दास द्वारा दाखिल रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। यह आदेश शिक्षा निदेशालय द्वारा 4 सितंबर को जारी किए गए पत्र के संबंध में आया है, जिसके तहत यदि कोई नियोजित शिक्षक प्रधानाध्यापक के प्रभार में है, तो उसे बीपीएससी से नियुक्त शिक्षक को यह प्रभार सौंपने के लिए कहा गया था।याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि राज्य सरकार ने प्रधानाध्यापकों के पद पर नियमित नियुक्ति के लिए जो परीक्षा आयोजित की थी, उसका परिणाम अभी तक नहीं आया है। उन्होंने यह भी बताया कि नियोजित शिक्षकों, जिनका अनुभव 15 से 20 वर्षों का है, से प्रभार वापस लेकर एक वर्ष से कार्यरत बीपीएससी के शिक्षकों को देने का प्रयास न्यायोचित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों के अनुसार, माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पद के लिए न्यूनतम 8 वर्षों का सेवा अनुभव होना अनिवार्य है। इस मामले में आगे की सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी।

बाबासाहेब के अपमान के विरोध में बसपा और ममता बनर्जी करेगी प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teacher News :1.14 लाख नियोजित शिक्षक आज बन जाएंगे विशिष्ट शिक्षक, CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र

Nationalist Bharat Bureau

बीपीएससी पीटी एग्जाम हंगामा मामले में गुरु रहमान को पटना पुलिस ने किया तलब

Nationalist Bharat Bureau

नियोजित शिक्षक जिस जगह पर काम कर रहे हैं वहीं काम करते रहेंगे:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास अनिवार्य

Nationalist Bharat Bureau

सरस मेला में स्वयं सहायता समूह से जुडी महिला उद्यमी सदियों पुरानी लोक कला एवं हस्तशिल्प को पुनर्जीवित कर रही हैं

Nationalist Bharat Bureau

UPSC सिविल सेवा परीक्षा: शून्य से तैयारी कैसे शुरू करें?

Nationalist Bharat Bureau

सायरा खुर्शीद:एक समर्पित शिक्षिका

Nationalist Bharat Bureau

अमित शाह संग डिनर डिप्लोमेसी पर मिलेंगे बिहार एनडीए के नेता,बनाएंगे रणनीति

Nationalist Bharat Bureau

फरीदाबाद: हरियाणा के सभी विश्वविद्यालयों में लागू होगा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का आरपीएल प्रोग्राम

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment