Nationalist Bharat
Other

जहाज का ईंधन सस्ता है तो पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों:नियाज़ अहमद

 

 

 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने पार्टी की तरफ से केंद्र सरकार से मांग की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम घटने से जिस प्रकार पुरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटी हैं उसी प्रकार हम भारतवासीयों को भी कच्चे तेल के घटी कीमतों का लाभ मिलना चाहिए।

 

पटना:आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नियाज अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पेट्रोल-डीजल के कीमतों कि बढोतरी पर चिंता जाहिर करते हुए कि हम उस देश में रह रहे हैं, जहां जहाज का ईंधन सस्ता है और पेट्रोल-डीजल महंगा। आज एविएशन ईंधन की कीमत 56 रुपये हैं जबकि पेट्रोल की 70 रुपये। ये सरकार अमीरों के लिए है या गरीबों के लिए?उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में बीजेपी की सरकार आई है अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में 55% तक की गिरावट रही है। लेकिन सरकार एक्साइज ड्यूटी के बहाने लोगों से ज्यादा पैसे वसूल रही है।आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का दाम वही है, जो 15 साल पहले था। इस हिसाब से दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 39.67 रुपये और डीजल प्रति लीटर 31.58 रुपये बिकना चाहिए। प्रदेश प्रवक्ता ने आगे कहा कि मई 2014 में बीजेपी की सरकार बनी थी  तब डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 3.56 रुपये थी, जो आज बढ़कर 18.80 रुपये कर दी गई है, जबकि पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 9.40 रुपये से बढ़ाकर 22.90 रुपये। मोदी सरकार आम जनता की जेब पर डाका डाल रही है।प्रदेश प्रवक्ता ने आम आदमी पार्टी की तरफ से केंद्र सरकार से मांग की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम घटने से जिस प्रकार पुरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटी हैं उसी प्रकार हम भारतवासीयों को भी कच्चे तेल के घटी कीमतों का लाभ मिलना चाहिए।

बेटी को तोहफे में दे पायल : इससे आपकी पैसों की हर समस्या दूर हो जाएगी

उच्च शिक्षा में अवसर के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर शिमला में 16 योजना के लाभार्थियों से करेंगे वार्ता

सौमित्र खान के बाद राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी केके की मौत पर खड़ा किया सवाल

कलाकारों की पार्टी को बिहार की जनता करे सम्मान:साहिल सन्नी

आख़िर इतनी संख्या में देश क्यों छोड़ रहे हैं भारतीय नागरिक

चाचा नीतीश को भतीजे तेजस्वी का धन्यवाद

नहले पर दहला:सुशील मोदी बनाम तेजप्रताप यादव

Nationalist Bharat Bureau

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AIMIM नेता फारुख रज़ा गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

आप का होली मिलन समारोह आज

Leave a Comment