Nationalist Bharat
राजनीति

पेट्रोल,डीजल और रसोई गैस में लगी आग,सरसो तेल भी दे रहा है कम्पटीशन:आप

आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश प्रवक्ता बबलू कुमार प्रकाश ने कसा तंज: ‘सखी सैयां तोह खूब ही कमात है, महंगाई डायन खाए जात है’ के गीत पर प्रदर्शन करने वाले भाजपाई आज कहाँ है,सरकार लॉकडाउन का घाटा जनता का खून चूस कर पूरा करने में लगी है

 

पटना:आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश प्रवक्ता बबलू कुमार प्रकाश ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार ने महंगाई की मार से जनता का तेल निकाल लेने का संकल्प ले लिया है. सरकार की महंगाई नियंत्रण की बातें सिर्फ छलावा है, धरातल पर कुछ भी नजर नहीं आ रही है.बबलू ने भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि ‘सखी सैयां तोह खूब ही कमात है, महंगाई डायन खाए जात है’ के गीत पर सड़को पर प्रदर्शन करने वाले भाजपाई आज कहाँ है ? जबकि पेट्रोल, डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो चुकी है. खाद्य तेल की कीमतों में भी भारी उछाल आ गया है. लगभग एक साल में सरसो तेल के दाम 100 फीसदी की वृद्धि हो गई है. इससे आम आदमी का बजट बुरी तरह से गड़बड़ाया गया है. बेतहाशा महंगाई भाजपा के नेताओं को क्यों नही दिख रही है.बबलू ने कहा कि कोरोना काल में लागू किए गए लॉकडाउन व अन्य विपरीत परिस्थितियों से रोजगार और कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं. इससे लोगों की आमदनी पर खासा असर आया है. अभी लोग इस मार से उबर भी नहीं पाए कि अब बढ़ती महंगाई ने आम आदमी को अपनी चपेट में ले लिया है. रसोई में इस्तेमाल में आने वाले खाद्य पदार्थों की कीमत लगातार बधाई जा रही हैं, जबकि आम आदमी की आमदनी उस रफ्तार से नहीं बढ़ रही है. बबलू ने कहा कि महंगाई नियंत्रण करने में केंद्र व राज्य सरकार पूरी तरह फ़िसड्डी साबित हो चुकी है. सरकार लॉकडाउन का घाटा जनता का खून चूस कर पूरा करने में लगी है. रिफाइंड व सरसों का तेल का हर घर में उपयोग होता है. गैस सिलिंडर भी रसोई की जरूरी चीज है.सरकार को इनकी कीमतों में नियंत्रण के उपाय अविलंब करनी चाहिए।

बिहार बंद पर मंगल पांडे के बयान को लेकर द प्लूरलस पार्टी का तीखा पलटवार

प्रियंका गांधी को सुनने के लिए शिवहर की जनता बेताब:नूरी बेगम

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: RJD ने जारी की 143 उम्मीदवारों की सूची, तेजस्वी यादव बोले — “अब वक्त है बदलाव का”

8 दिसंबर को लोकसभा में वंदे मातरम पर विशेष चर्चा, PM मोदी करेंगे आरंभ

Nationalist Bharat Bureau

भारत-रूस सहयोग नई ऊंचाई पर, पीएम मोदी ने किया छात्रों-खिलाड़ियों के आदान-प्रदान का ऐलान

मुर्मु ने रामाराव के सम्मान में जारी किया सिक्का

स्पीकर चुने जाने पर तेजस्वी यादव ने प्रेम कुमार को दी बधाई

बीपीएससी और कोचिंग माफिया की भूमिका की जांच सीबीआई या सिटिंग जज से करायी जाय: शक्ति सिंह यादव

बिहार चुनाव 2025: बदलते समीकरणों के बीच सियासी माहौल गरम, जनता ने तय किया ‘विकास बनाम वादा’ का एजेंडा

सहरसा में VIP प्रमुख की विशाल आरक्षण यात्रा, बाढ़ पीड़ितों को खिचड़ी खिलाने पर सरकार की आलोचना

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment