Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू,सीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ये बसे पटना नगर सेवा के विभिन्न मार्गों के साथ ही साथ पटना-राजगीर, पटना-मुजफ्फरपुर के रुट पर चलेगी.

 

पटना : बिहार को मंगलवार को एक बड़ी सौगात मिली है. बिहार में आज से इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन की शुरुआत हो गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बस सेवा की शुरुआत की और इलेक्ट्रिक बस पर ही सवार होकर विधानसभा पहुंचे. शुभारंभ के दौरान डिप्टी सीएम रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद भी मौजूद रहे.सीएम ने हरी झंडी दिखाकर 25 डीलक्स, 30 सेमी डिलक्स समेत कुल 82 बस सेवा की शुरुआत की. ये बसे पटना नगर सेवा के विभिन्न मार्गों के साथ ही साथ पटना-राजगीर, पटना-मुजफ्फरपुर के रुट पर चलेगी.इन बसों के परिचालन शुरु हो जाने से राज्य के सभी 38 जिले से राजधानी, पटना की कनेक्टिविटी हो जाएगी. जिला और प्रखंड मुख्यालय से राजधानी का सफर काफी आसान हो जाएगा. पटना नगर बस सेवा और बिहार के विभिन्न मार्गों पर मार्च के आखिरी सप्ताह तक कुल 25 इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरु हो जाएगा. सभी इलेक्ट्रिक बसें वातानुकूलित और आधुनिक सुविधाओं से लैस है. 9 मीटर की लंबाई वाली 15 इलेक्ट्रिक बसें 37 सीटर , जबकि 12 मीटर लंबाई की 10 बसें 45 सीटर होंगी. बसों के अंदर इमरजेंसी गेट एवं इमरजेंसी विंडो की भी सुविधा उपलब्ध है. इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए परिवहन परिसर फुलवारी शरीफ में कुल 1200 किलोवाट के चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं. इसमें 120 किलोवाट के 6 चार्जिंग प्वाइंट और 240 किलोवाट के दो चार्जिंग प्वाइंट हैं. प्रतिदिन रात्रि में इलेक्ट्रिक बसें चार्ज किये जाने के बाद यहीं से खुलेगी.

नीतीश सरकार ने किसानों के लिए राहत पैकेज लागू किया

Nationalist Bharat Bureau

बिहार :वैशाली में बड़ा हादसा, एक दर्जन लोगों को ट्रक ने रौंदा,छह बच्चों समेत आठ मौत

Nationalist Bharat Bureau

सहरसा: बाढ़ पीड़ितों ने मंत्री-मेयर का घेराव कर आक्रोश व्यक्त किया

Nationalist Bharat Bureau

दिग्विजय सिंह ने RSS की संगठन क्षमता की तारीफ, कांग्रेस की कमजोरी भी बताई

Nationalist Bharat Bureau

भारत में कुछ बड़ा होने वाला है,Hindenburg Research की चेतावनी से मचा हड़कंप

नीतीश सरकार ने 1.56 करोड़ महिलाओं को दिया 10–10 हजार, 2 लाख रुपये तक मदद का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

ध्यान भटकाने का हथियार है ONE NATION-ONE ELECTION:डेरेक ओ’ब्रायन

Nationalist Bharat Bureau

दरभंगा में हैवानियत पर पुलिस-पब्लिक भिड़ंत के बाद लाठीचार्ज

BIS Recruitment 2022: भारतीय मानक ब्यूरो में 337 पदों पर भर्तियां,उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

Nationalist Bharat Bureau

बिहार गौरव गान एवं लोक गायन के साथ तीन दिवसीय सीतामढ़ी महोत्सव का शुभारंभ

Leave a Comment