Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

जाति-धर्म से ऊपर सबके विकास की नीति पर काम कर रही सरकार : प्रमोद सावंत

मुजफ्फरपुर : केंद्र और राज्य सरकार जाति-धर्म से ऊपर उठकर सबके विकास की नीति पर काम कर रही है। देश में आजादी के बाद मुफ्त शिक्षा, बिजली के क्षेत्र में विकास, घरों तक जल का नल, एक करोड़, 20 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये देकर रोजगार की दिशा में मिसाल कायम की है। ये बातें गोवा के मुख्यमंत्री डा. प्रमोद सावंत ने कहीं। वे शनिवार को मधुबनी के रहिका के उच्च विद्यालय खेल के मैदान में आयोजित एनडीए समर्थित भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल की नामंकन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में 20 वर्ष पूर्व की सरकार जंगलराज, जमीन घोटाला, विकास के नाम पर फिसड्डी के रूप में जानी जाती थी।

आज केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार के विकास की गति तेज कर रही है। केंद्रीय मंत्री राज भूषण चौधरी निषाद ने कहा कि शिक्षा, सड़क, बिजली, ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में चहुंमुखी विकास केंद्र और राज्य सरकार के सान्निध्य में हो रहा है। हरियाणा सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि बिहार में विकास की बहार है। आज तीन-तीन एयरपोर्ट से उड़ान भरी जा रही है।

इधर, पूर्वी चंपारण के ढाका से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी पवन जायसवाल के नामांकन सह आशीर्वाद सभा में पहुंचे प्रमोद सावंत ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की सरकार चार क्षेत्रों में समाज के उत्थान का कार्य कर रही है। युवा शक्ति, नारी शक्ति, किसान शक्ति एवं गरीबी उन्मूलन। केंद्रीय मंत्री डा. राजभूषण चौधरी निषाद ने कहा नीतीश कुमार के शासनकाल में 47 प्रतिशत हत्या पर रोक लगी है और 49 प्रतिशत अपराध कम हुआ है।

नीट एवं आईआईटी के बच्चों को झास इंस्टीट्यूट के द्वारा निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी

70th BPSC :प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व मंत्री श्रीनारायण यादव को श्रद्धांजलि अपिर्त

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग

आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अवैध रुप से बड़े पैमाने पर हो रही परिसीमन के साथ छेड़ छाड़:आप

मुजफ्फरपुर कोर्ट में ई-सेवा केंद्र शुरू, अब घर बैठे ले सकेंगे केस की जानकारी, ई-फाइलिंग की मिलेगी सुविधा

Nationalist Bharat Bureau

युवा कांग्रेस की पदयात्रा को मिला छात्र,नौजवान और आम लोगों का साथ

Nationalist Bharat Bureau

पटना में फिर एनकाउंटर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर घायल

बी पी मंडल ने पिछड़े,दलित एवं गरीब स्वर्ण के लिए आवाज उठाने का काम किया

दरभंगा एम्स बनने का रास्ता साफ,सरकार ने जमीन हस्तांतरित की,जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

Leave a Comment