Nationalist Bharat
खेल समाचारब्रेकिंग न्यूज़

WPL में नंदिनी शर्मा की ऐतिहासिक हैट्रिक, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम

Who is Nandini Sharma: महिला प्रीमियर लीग (WPL) में रविवार को एक नया इतिहास रच दिया गया, जब नंदिनी शर्मा ने हैट्रिक लेकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। वह WPL के टी20 इतिहास में हैट्रिक लेने वाली दुनिया की चौथी गेंदबाज बन गई हैं। इससे पहले इस प्रतिष्ठित लीग में इस्सी वोंग, दीप्ति शर्मा और ग्रेस हैरिस यह कारनामा कर चुकी हैं। नंदिनी की यह हैट्रिक मौजूदा सीजन की पहली हैट्रिक भी रही।

नंदिनी शर्मा ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात जाएंट्स के खिलाफ घातक गेंदबाजी की। उन्होंने एक ही ओवर में कनिका आहूजा, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह को पवेलियन भेजते हुए शानदार हैट्रिक पूरी की। नंदिनी ने चार ओवर में 33 रन देकर कुल पांच विकेट झटके। हालांकि उनकी शानदार गेंदबाजी के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक चार हैट्रिक दर्ज हो चुकी हैं। पहली हैट्रिक 2023 में मुंबई इंडियंस की इस्सी वोंग ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ ली थी। इसके बाद 2024 में दीप्ति शर्मा ने दिल्ली में मेग लेनिंग समेत तीन विकेट लेकर कमाल किया। 2025 में ग्रेस हैरिस ने अपनी ऑलराउंड क्षमता का परिचय देते हुए दिल्ली के खिलाफ हैट्रिक ली। अब 2026 में नंदिनी शर्मा ने इस ऐतिहासिक सूची में अपना नाम जोड़ते हुए WPL इतिहास में खास जगह बना ली है।

 

भारत-श्रीलंका क्रिकेट – सूर्यकुमार कुमार आउट, प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली

cradmin

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे खेसारी लाल यादव !

बिहार से ही जनविरोधी केंद्र सरकार बदलने की बयार बहेगी:इरशाद अली आजाद

3 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, BJP की नीतियों पर होगा मंथन

Nationalist Bharat Bureau

झारखंड और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में बीजेपी की हार होगी,लालू यादव का बड़ा दावा

Nationalist Bharat Bureau

अहमद पटेल पर लगाए गए आरोपों को काँग्रेस ने बताया मनगढ़ंत व शरारतपूर्ण

चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेत ‘इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2024’ से सम्मानित

PM मोदी ने 8 साल में भारतीय अर्थव्यवस्था में हासिल किए ये बड़े मुकाम

हाजीपुर में औद्योगिक इकाइयों का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment