Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

भोजपुरी गायक रितेश पांडे जनसुराज से दिया इस्तीफा

Bihar Politics: बिहार की राजनीति से एक और चर्चित चेहरा बाहर हो गया है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता रितेश पांडे ने राजनीति से तौबा करते हुए जनसुराज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। रितेश पांडे ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जनसुराज पार्टी के टिकट पर करगहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

सोशल मीडिया पोस्ट में रितेश पांडे ने लिखा कि एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक के रूप में उन्होंने जनसुराज पार्टी के साथ जुड़कर लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया। उन्होंने स्वीकार किया कि चुनावी नतीजे उनके पक्ष में नहीं रहे, लेकिन उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है क्योंकि उन्होंने ईमानदारी से प्रयास किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में उनका अनुभव सीखने वाला रहा, लेकिन अब वे अपने मूल काम के जरिए लोगों की सेवा करना चाहते हैं।

रितेश पांडे ने आगे लिखा कि किसी राजनीतिक दल का सक्रिय सदस्य रहते हुए स्वतंत्र रूप से सामाजिक और सांस्कृतिक कार्य करना मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि उन्होंने जनसुराज पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला किया। गौरतलब है कि इससे पहले भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भी राजनीति से दूरी बना चुके हैं। खेसारी ने छपरा से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार के बाद राजनीति को अपने लिए उपयुक्त नहीं बताया था। लगातार दो बड़े भोजपुरी चेहरों के राजनीति छोड़ने से बिहार की सियासत में कलाकारों की भूमिका को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

 

644 करोड़ की लागत से नव निर्मित विधुत उपकेंद्र राष्ट्र को समर्पित

नेपाल विमान हादसे में मारे गए लोगो में यूपी गाज़ीपुर के चार लोग भी शामिल

cradmin

अमित शाह की बजाय भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजनाथ , नड्डा को क्यों सौपी ज़िम्मेदारी ?

बच्चों के जीवन में नई रोशनी और ऊर्जा भरने की कोशिश में जुटा है बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग:डॉ. अमरदीप

Nationalist Bharat Bureau

मधुबनी के फुलपरास से चुनाव लड़ सकते हैं तेजस्वी यादव

बिहार में फिल्म बनाने पर मिलेगा चार करोड़ तक का अनुदान,फिल्म प्रोत्साहन नीति पर सरकार की मुहर

राष्ट्रपति मुर्मु ने दादी प्रकाशमणि की स्मृति में डाक टिकट जारी किया

इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के नए पदाधिकारियों की घोषणा,फ़ाहीमा खातून बनी अल्पसंख्यक महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष

बीपीएससी छात्रों की मुफ्त लड़ाई लड़ेंगे हाई कोर्ट के वकील

31 जुलाई से पंजाब में खत्म होंगे स्टाम्प पेपर,ई पेपर जरिए होगा काम

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment