Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

भोजपुरी लोक गायिका देवी सिंगर ने बाबा बागेश्वर की पोल खोली

पटना:भोजपुरी लोक गायिका सिंगर देवी उर्फ देवी सिंगर ने बाबा बागेश्वर पर हमला बोलते हुए अंधविश्वास की पोल खोल दी है। देवी सिंगर ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि आज कल बागेश्वर धाम के बाबा धीरेन्द्र की बहुत चर्चा है। वे युवा हैं। कुछ लोग उन्हें चमत्कारी भी मानते हैं।पर सच्चाई तो यह है कि इस संसार में चमत्कार नाम की कोई चीज होती ही नहीं है। सब कुछ कार्य कारण नियम से चलता है। कुछ भी अकारण नहीं है। कभी कभी हम किसी घटना का सही कारण नहीं जान पाते और उसे चमत्कार मान लेते हैं। एक बढियां जादूगर भी जब अपना जादू दिखाता है तो हमें एक चमत्कार जैसा लगता है। किन्तु जब ठीक से खोजबीन होती है तो उसका असली कारण पता चल पाता है। दुनिया में चमत्कारों का कोई महत्व नहीं होता। तमाशा तो बस तमाशा है।भोले भाले लोग भले हीं बीमार होने पर किसी चमत्कारी बाबा के पास पहुँचने की इक्छा रखते हों परन्तु बुद्धिमान लोग हमेशा हॉस्पिटल की राह पकड़ते हैं।

भोजपुरी लोक गायिका देवी सिंगर ने बाबा बागेश्वर की पोल खोली
देवी सिंगर ने आगे लिखा कि मैं सोशल मीडिया पर देख रही थी कि पटना में जब बागेश्वर धाम के बाबा कथा – वाचन कर रहे थे तो उनके आगे-पीछे अगल-बगल में अनेक ac लगे थे ताकि बाबा को भीषण गर्मी में भी ठंडक का एहसास होता रहे। और आश्चर्य है कि बाबा मंच से सिर्फ बजरंग बली का जयकारा करते रहे किन्तु एक बार भी उन वैज्ञानिकों का जयकारा नहीं लगाया जिनके कारण उनपर ठंढक की फुहार बरस रही थी। उधर भक्त भले ही गर्मी की उमस में बेहोश हो रहे थे। अक्सर बाबा चिल्ला पड़ते थे – ” बिहार के पागलों “।अब बिहार के लोग इस सम्बोधन पर समझ नहीं पा रहे थे कि वे अपना सर पकड़ कर रोये या हँसे।

भोजपुरी लोक गायिका देवी सिंगर ने बाबा बागेश्वर की पोल खोली

उन्होंने ने लिखा कि बाबा का आत्म विश्वास तो देखने लायक था। कैसे एक पच्चीस छब्बीस साल का आदमी बड़े बड़े सांसदों मंत्रीओं और पदाधिकारियों को बच्चों जैसा एक पैर पर खड़ा होने का खेल खेला रहा था। एक सांसद तो इसी में अपना गौरव समझ रहे थे कि उन्हें बाबा की गाड़ी का ड्राइवर बनने का महा अवसर मिला।बाबा के “ज्ञान” की गगरी का छलकना तब देखते बना जब वे कहने लगे कि हमारा सनातन धर्म मात्र पांच हजार साल पुराना नहीं है बल्कि यह करोड़ों करोड़ वर्ष पुराना है। आज के युग में एक स्कूल का विद्यार्थी भी जानता है कि धरती पर मानव के विकास का वैज्ञानिक इतिहास क्या है। इतिहास का धत्ता बैठा दिया बाबा ने।सनातन हिन्दू धर्म तो हमें ” सत्य मेव जयते ” की सीख देता है। सिर्फ इसी सूत्र से सभी चमत्कारी बाबाओं का खेल एक दिन समाप्त हो जायेगा।

रालोसपा के संस्थापकों में शामिल रहे विनय कुशवाहा ने थामा लालटेन

Nationalist Bharat Bureau

फलस्तीन की मदद के नाम पर 4 करोड़ की अवैध वसूली, चार लोगों पर मामला दर्ज

एक्टर पंकज त्रिपाठी की मां हेमवती देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस—गोपालगंज में हुआ अंतिम संस्कार

NMCH में मरीजों की जान से खिलवाड़? फर्जी डॉक्टर कर रहा था इलाज

Nationalist Bharat Bureau

Twitter lays off: एलन मस्क ने भारत में ट्विटर की पूरी टीम को निकाला

बिहार बनेगा देश का टूरिज्म कैपिटल,सीएम नीतीश ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर-2024 का उद्घाटन

Nationalist Bharat Bureau

मध्यप्रदेश: ठंड में ठिठुर रहा मध्यप्रदेश, जानें कब मिलेंगी राहत? मौसम विभाग ने दी जानकारी

cradmin

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपात नंबर 112 का किया लोकार्पण,इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अजित पवार विमान हादसा: बारामती में मातम, परिवार और राज्य सदमे में

Nationalist Bharat Bureau

जालन्धर के मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल पर हुआ केस दर्ज

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment