Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

“जाति सिर्फ़ दो ही हैं- अमीर व गरीब!”ऐसा प्रवचन देने वाले महानुभाव भी हार कर जातिगत जनगणना पर सहमति जताने बैठे थे!

पटना:लम्बी खींचतान के बीच 1 जून को बिहार में सर्वदलीय बैठक में बिहार में जातीय जनगणना कराने पर सभी राजनीतिक दलों में सहमति बन गयी।इस बैठक में बिहार की सभी पार्टियां शामिल थीं।हालांकि जातीय जनगणना के मुद्दे पर बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में ‘विकासशील इंसान पार्टी’ को नहीं बुलाया गया और इसको लेकर पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) बेहद नाराज हैं. सर्वदलीय बैठक में नहीं बुलाए जाने से नाराज मुकेश सहनी ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है.हालांकि, सहनी ने सर्वदलीय बैठक में जातीय जनगणना को मिली हरी झंडी का स्वागत किया है लेकिन इसी के साथ यह भी कहा कि जब पिछले साल जातीय जनगणना के मुद्दे पर नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिहार का सर्वदलीय शिष्टमंडल मिला था उस वक्त वो उसका हिस्सा थे मगर मंगलवार को जो सर्वदलीय बैठक हुई उसमें वीआईपी को निमंत्रण नहीं मिला जो कि समझ से परे है।
वहीं इस मामले पर अब राजद ने भाजपा पर निशाना साधा है।राजद ने एक फोटो शेयर करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पर ज़बरदस्त हमला बोला है।राजद ने जायसवाल के पुराने बयान की ओर इशारा करते हुए कटाक्ष किया कि “जाति सिर्फ़ दो ही हैं- अमीर व गरीब!”ऐसा प्रवचन देने वाले महानुभाव भी हार कर जातिगत जनगणना पर सहमति जताने बैठे थे!
दरअसल कुछ दिनों पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था की हमारे लिए दो ही जातियां है अमीर और गरीब. हम किसी की जाती और धर्म को देखकर योजनाएं तैयार नहीं करते.
इसी बयान के बाद राजद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर पलटवार करते हुए कहा की “तो ऐसा है जायसवाल साहब! फिर अपना नाम “संजय अमीर” या “संजय गरीब” रख लीजिए, अगर जाति में यकीन नहीं है तो इस “जायसवाल” नाम के बोझ तले क्यों दबे हुए हो? क्या यह सत्य नहीं है, आपकी जाति देखकर ही आपको BJP का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है? अपना ज्ञान भक्तों में बाँटिए यहाँ सब शिक्षित है.”

संसद भवन पर सियासत:मोदी की बजाए राष्ट्रपति मुर्मू करें संसद भवन का उद्घाटन:राहुल

Nationalist Bharat Bureau

पुरानी पेंशन योजना लागू कराने हेतु हस्ताक्षर अभियान

Nationalist Bharat Bureau

कानपुर में पति की बेरहमी से हत्या, पत्नी ने किए 26 वार

Nationalist Bharat Bureau

उस्मान हादी की हत्या पर यूनुस सरकार पर गंभीर आरोप

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में चल रही लाठी-डंडे वाली सरकार:तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

शहाबुद्दीन खान बनाए गए राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव,आलाकमान का अदा किया शुक्रिया

Nationalist Bharat Bureau

विश्वविद्यालयों की लेट-लतीफी से युवाओं में आक्रोश; उच्च शिक्षा की स्थिति सुधारने सड़कों पर उतरेंगे युवा

JDU विधायक की बहू का कमरे में संदेहास्पद स्थिति में पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका

UP Panchayat Election 2026: 644 क्षेत्र पंचायत और 15 जिला पंचायत वार्ड खत्म, 42 जिले प्रभावित

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा,टायल्स,मार्बल लगे मकान को दिया गया योजना का लाभ

Leave a Comment