Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के हाजियों को रवाना किया

पटना:राजधानी पटना के हज भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हज यात्रियों को हज के लिए रवाना किया. अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि 2 साल से कोरोनावायरस की वजह से हज यात्री हज पर नहीं जा पा रहे थे और वह उन्हें रवाना नहीं कर पा रहे थे. लेकिन अब सारी स्थितियां सामान्य है. लिहाजा एक बार फिर से हज यात्री पवित्र हज के लिए रवाना हो रहे हैं.
इस मौक़ा पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि हज यात्रियों की रवानगी के पूर्व पटना स्थित हज भवन में आयोजित दुआइया मजलिस में भाग लिया तथा हज यात्रियों को रवाना किया। बिहार से 2210 लोग हज यात्रा पर जा रहे हैं। मुझे खुशी है कि इन्हें वहां जाकर दुआ मांगने का मौका मिला।दुआ है कि आपका, आपके परिवार का और बिहार एवं देश का उत्थान हो।

नीतीश कुमार ने कहा कि भले ही कम संख्या में इस बार हज के लिए आदेश मिला है लेकिन फिर भी सारे लोग जा रहे हैं. मैं सारे लोगों से अपील करता हूं कि वह देश में अमन चैन और बिहार की तरक्की के लिए कामना करें. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हज पर जा रहे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए राज्य सरकार अपने 14 अधिकारियों को भी हज पर रवाना कर रही है. ताकि किसी तरह की परेशानी होने पर अधिकारियों से संपर्क किया जा सके. इसके अलावा राजधानी पटना से कोलकाता रवाना करने के लिए उन्होंने रेलवे से आग्रह करते हुए हज यात्रियों के लिए विशेष बोगी लगाने की अपील की जिसे रेल मंत्रालय ने मान लिया. अब हज यात्री बिना किसी परेशानी के इस पवित्र और पावन यात्रा पर निकल सकते हैं.

बिहार से हज यात्रा के लिए शेड्यूल जारी

बिहार की हज कमेटी की तरफ से हज यात्रा के लिए फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. बता दें कि बिहार से हज यात्रियों का पहला जत्था कोलकाता से 18 जून को सऊदी अरब के लिए निकलेगा. इसको लेकर बिहार के कई जिलों से हज यात्रा के लिए जानेवाले यात्रियों के फ्लाइट का शेड्यूल एवं कोलकाता हज भवन में रिपोर्टिंग का भी पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है.

बिहार के पटना जिले के हज यात्री कोलकाता से 21 जून को सऊदी अरब के लिए उड़ान भरेंगे

बता दें कि बिहार के पटना जिले के हज यात्री कोलकाता से 21 जून को सऊदी अरब के लिए उड़ान भरेंगे. इसको लेकर कोलकाता के हज भवन में सभी हज यात्रियों को 18 जून को अपनी तरफ से रिपोर्ट करनी है. इसके साथ ही 23 जून को कोलकाता से अंतिम जत्था हज यात्रा के लिए उड़ान भरेंगे. बता दें कि बिहार से इस बार कुल 1882 हज यात्रियों को कोलकाता से उड़ान भरने के लिए शेड्यूल किया गया है.

अप्रैल 2026 तक पूरा होगा कच्ची दरगाह–बिदुपुर 6 लेन पुल

भारत 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाएगा — ISRO प्रमुख ने किया बड़ा ऐलान

जया वर्मा सिन्हा ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष का पदभार संभाला

Nationalist Bharat Bureau

अब कुछ ही टाइम में आएगा 5G,आने के बाद आपके जीवन में यह बदलाव आ सकते हैं

Nationalist Bharat Bureau

महागठबंधन सरकार को नया वास-आवास कानून बनाना होगा:खेग्रामस

राहुल गांधी का डीयू दौरा विवादों में ,प्रॉक्टर ने कहा भूखे रह गए स्टूडेंट

Nationalist Bharat Bureau

अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुँची लालू यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य,पिता को लेकर कही बड़ी बात

Nationalist Bharat Bureau

BPSC EXAM : परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले तक ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति

Nationalist Bharat Bureau

बीजेपी विधायक पर मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों ने थाने में दी शिकायत

Nationalist Bharat Bureau

“स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन” – रोटरी पटना मिडटाउन और सवेरा कैंसर अस्पताल ने आयोजित किया ज़ुम्बा सत्र

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment