Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बड़े पैमाने पर IAS और IPS का तबादला,देखिये कौन बना आपका DM,SP

पटना:शनिवार देर रात्रि बिहार सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई IAS और IPS अफसरों के तबादला किए हैं.इस तबादले में करीब एक दर्जन से भी ज्यादा जिलों के डीएम बदले गए हैं और 5 एसपी के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल किया गया है. सरकार ने 13 जिलों के डीएम बदल दिए हैं. इस संबंध में गृह विभाग ने शनिवार देर रात अधिसूचना जारी कर दी.तबादलों की लिस्ट के अनुसार 1. मधुबनी डीएम अमित कुमार को निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पटना बनाया गया. 2. किशनगंज डीएम आदित्य प्रकाश को निदेशक, कृषि बनाया गया. 3. अररिया डीएम प्रशांत कुमार को निदेशक, समाज कल्याण विभाग पटना बनाया गया. 4. शिवहर डीएम सज्जन आर को संयुक्त सचिव, शिक्षा विभाग पटना बनाया गया. 5. सीतामढ़ी डीएम सुनील कुमार यादव को अपर सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग पटना बनाया गया. 6. जहानाबाद डीएम हिमांशु कुमार राय को अपर सचिव, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग पटना बनाया गया. 7. पूर्णिया डीएम राहुल कुमार को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन सोसाइटी बनाया गया. 8. वैशाली डीएम उदिता सिंह को नवादा डीएम बनाया गया. 9. नवादा डीएम यशपाल मीणा को वैशाली डीएम बनाया गया. 10. बांका डीएम सुहर्ष भगत को पूर्णिया डीएम बनाया गया. 11. शेखपुरा डीएम इनायत खान को अररिया डीएम बनाया गया. 12. बेगूसराय डीएम अरविंद कुमार वर्मा को मधुबनी डीएम बनाया गया. 13. भोजपुर डीएम रोशन कुशवाहा को बेगूसराय डीएम बनाया गया. सावन कुमार को शेखपुरा डीएम बनाया गया. मनेश कुमार मीणा को सीतामढ़ी डीएम बनाया गया. इसी तरह, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद में राज्य परियोजना निदेशक श्रीकांत शास्त्री को किशनगंज डीएम बनाया गया. डीडीसी पटना रिची पांडे को जहानाबाद डीएम बनाया गया. भूतत्व विभाग और खान में संयुक्त सचिव अंशुल कुमार बांका डीएम बनाया गया. नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में प्रबंध निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता को शिवहर डीएम बनाया गया. समाज कल्याण विभाग में निदेशक राजकुमार को भोजपुर डीएम बनाया गया.

 

इसके साथ ही सरकार ने नवादा, बांका, मधुबनी, अरवल और लखीसराय के एसपी का भी तबादला कर दिया है. इसके अनुसार बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के सहायक निदेशक हिमांशु शंकर त्रिवेदी को अरवल का नया एसपी बनाया गया है.बांका एसपी अरविंद कुमार गुप्ता को बिहार पुलिस अकादमी का सहायक निदेशक बनाया गया है. नवादा एसपी धीरज सयाली सावलाराम को पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है.मधुबनी एसपी सत्य प्रकाश को बांका एसपी बनाया गया है.अरवल एसपी राजीव रंजन को कमांडेंट गृह रक्षा वाहिनी बनाया गया है. गौरव मंगला को नवादा का नया एसपी बनाया गया है. लखीसराय एसपी सुशील कुमार को मधुबनी एसपी बनाया गया है. आर्थिक अपराध इकाई में एसपी पंकज कुमार को लखीसराय एसपी बनाया गया है.

पप्पू यादव को चंद्रशेखर रावण ने बताया बिहार के मुख्यमंत्री का चेहरा

Nationalist Bharat Bureau

रोजाना क्यों पीना चाहिए करेले का पानी? फायदे जानकर यह कड़वी चीज भी अच्छी लगेगी

Nationalist Bharat Bureau

UTTERP RADESH:निकाय चुनाव: हाईकोर्ट ने सुनाया अपना फैसला, नगर विभाग विकास का नोटिफिकेशन रद्द

Nationalist Bharat Bureau

महिलाओं को न्याय देने के मामले में केंद्र की मोदी सरकार विफल,जरूरी कदम उठाए: सरवत जहां फातिमा

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस ने बिहार के सभी जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की

पीवी सिंधु 22 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी,PM मोदी, तेंदुलकर सहित कई हस्तियों को निमंत्रण

Nationalist Bharat Bureau

सिर्फ ‘एंटायर पॉलिटिकल साइंस’ के छात्र को ही महात्मा गांधी के बारे में जानने के लिये फिल्म देखने की ज़रूरत रही होगी

भोजपुरी गायक रितेश पांडे जनसुराज से दिया इस्तीफा

Nationalist Bharat Bureau

कोर्ट की टिप्पणी के बाद जागी सरकार,शराब बंदी क़ानून को सख्त बनाने का इशारा

Nationalist Bharat Bureau

Parliament Updates:अदाणी केस-संभल हिंसा मुद्दे पर विपक्ष का जोरदार हंगामा,लोकसभा-राज्यसभा बुधवार तक स्थगित

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment