Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

वित्त रहित शिक्षकों के समर्थन में धरना स्थल पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, सरकारीकरण, वेतनमान और पेंशन की उठाई मांग

पटना:बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम आज दिनांक 20 सितंबर को अपराह्न 3:15 बजे वित्त रहित शिक्षकों एवं अन्य धरनार्थियों के समर्थन में गर्दनीबाग धरना स्थल पहुंचे।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने वित्त रहित शिक्षकों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि राज्य सरकार को वित्त रहित कॉलेजों के सरकारीकरण, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को वेतनमान तथा पेंशन की सुविधा देने की दिशा में तत्काल ठोस कदम उठाना चाहिए।उन्होंने कहा कि लंबे समय से वित्त रहित शिक्षक और कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इन शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी वित्त रहित शिक्षकों एवं कर्मचारियों के संघर्ष में उनके साथ खड़ी है।उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि धरनार्थियों की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के साथ सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय यादव एवं पंकज यादव , असित नाथ तिवारी, अमित कुमार मौजूद थे।

प्लूरल्स पार्टी के प्रांजल सिंह का जनसेवा पर जोर

Nationalist Bharat Bureau

बिहार बोर्ड मैट्रिक का आज जारी होगा रिजल्ट

ANANT SINGH AK-47 CASE:बाहुबली विधायक अनंत सिंह को 10 साल की जेल

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teacher news: टीचर ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति का ऐलान, स्थानीय निकायों द्वारा नियुक्त शिक्षकों पर लागू नहीं होगी नीति

बगावत की राह पर अजय निषाद,कार्यकर्ता संग गुप्त मीटिंग,महागठबंधन से संपर्क की चर्चा

अमेरिका में भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह ने रचा इतिहास, पहली सिख महिला जज बनी

cradmin

पूर्णिया में द प्लुरल्स पार्टी का कार्यक्रम रहा ऐतिहासिक, पुष्पम प्रिया चौधरी का भव्य स्वागत,प्रदेश उपाध्यक्ष मधुबाला गिरी ने दी बधाई

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी गंगा राम हस्पताल में चल रहा इलाज

अपराधियों पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा

Nationalist Bharat Bureau

आज बिहार पहुंचेंगे राजद सुप्रीमो लालू यादव

Leave a Comment