Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पीएम मोदी का बिहार से विशेष लगाव, सबसे अधिक दौरे और विकास के लिए व्यापक सहयोग इसका प्रमाण : संजय सरावगी

पटना: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव के कथित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर सवाल उठाने वाले नेताओं को पहले यह देखना चाहिए कि केंद्र सरकार ने बिहार के विकास और आपदा के समय राज्य की सहायता के लिए क्या-क्या कार्य किए हैं। तेजस्वी यादव के बयान से स्पष्ट है कि उन्हें न तो बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार के योगदान की पूरी जानकारी है और न ही आपदा के समय केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय की समझ है। सरावगी ने कहा कि तेजस्वी यादव द्वारा नितिन नवीन जी के लिए ‘औकात’ जैसी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। बिहार की राजनीति में मतभेद और वैचारिक संघर्ष स्वाभाविक हैं, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी और अपमानजनक भाषा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। नितिन नवीन जी पर ऐसी टिप्पणी कर तेजस्वी यादव ने न केवल राजनीतिक मर्यादा का उल्लंघन किया है, बल्कि अपने पद और सार्वजनिक जीवन की गरिमा का भी ध्यान नहीं रखा है। उन्हें अपनी भाषा पर संयम रखते हुए बिहार की जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर बात करनी चाहिए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार के प्रति विशेष लगाव और प्रतिबद्धता किसी से छिपी नहीं है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बिहार को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, आधारभूत संरचना परियोजनाओं, आर्थिक सहयोग और विकास कार्यक्रमों के माध्यम से निरंतर प्राथमिकता मिली है। प्रधानमंत्री का बिहार आना किसी व्यक्ति की कृपा या राजनीतिक हैसियत का विषय नहीं, बल्कि बिहार की जनता के साथ उनके जुड़ाव और राज्य के विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आने वाले सबसे अधिक सक्रिय प्रधानमंत्रियों में रहे हैं। उनके नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए सड़क, रेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। बिहार की जनता इन विकास कार्यों को देख रही है और केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में विकास की नई संभावनाएं तैयार हो रही हैं।

 

बाढ़ के संकट में प्रधानमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता, शिवराज सिंह चौहान को बिहार भेजा

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को बिहार भेजकर यह स्पष्ट कर दिया कि केंद्र सरकार बिहार की जनता और किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। प्रधानमंत्री के निर्देश पर केंद्रीय मंत्री ने बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, प्रभावित परिवारों और किसानों से मुलाकात की तथा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और प्रभावित किसानों तथा परिवारों की समस्याओं को समझा। केंद्र सरकार की ओर से बिहार को हरसंभव सहायता और आवश्यक आर्थिक एवं आधारभूत संरचना सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशीलता और बिहार के प्रति उनकी जिम्मेदारी का प्रमाण है।उन्होंने कहा कि बिहार के बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। राहत एवं सहायता के लिए किए जा रहे प्रयासों में केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री के निर्देश पर केंद्रीय टीम द्वारा नुकसान का आकलन किया जाना और प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया जाना यह दर्शाता है कि सरकार केवल बयान नहीं देती, बल्कि जमीन पर जाकर स्थिति का जायजा लेने और सहायता की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का काम करती है।

 

तेजस्वी यादव को बिहार के विकास और आपदा प्रबंधन की वास्तविकता समझनी चाहिए

सरावगी ने कहा कि तेजस्वी यादव को प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों के बिहार दौरे पर राजनीतिक टिप्पणी करने से पहले केंद्र सरकार के विकास कार्यों और आपदा के समय किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। बिहार को राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि विकास, रोजगार, निवेश, सुशासन और संकट की घड़ी में प्रभावी राहत व्यवस्था की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि बिहार की जनता यह देख रही है कि कौन राजनीतिक बयानबाजी कर रहा है और कौन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए काम कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बिहार के विकास को प्राथमिकता दी है और मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार केंद्र के सहयोग से विकास की गति को और तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का बिहार आना बिहार की जनता के सम्मान और राज्य के विकास के प्रति प्रतिबद्धता का विषय है। इस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बजाय विपक्ष को विकास और जनहित के मुद्दों पर रचनात्मक चर्चा करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि बिहार की जनता विकास के कार्यों का मूल्यांकन करती है। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से अधिक काम, परिणाम और जनसेवा को महत्व देने वाली बिहार की जनता हर राजनीतिक बयान का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देती है।

रोहिणी आचार्य का पत्रकार पर हमला—मायके जाने के बयान पर बोलीं “आपकी औकात नहीं”

Nationalist Bharat Bureau

पटना जंक्शन गोलंबर से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा गायब!काँग्रेस ने लगाया साज़िश का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

करूर भगदड़: तमिलनाडु सरकार ने CBI जांच वापस लेने की मांग की

Nationalist Bharat Bureau

पटना में ऑटो–ई रिक्शा चालकों की हड़ताल, जंक्शन एंट्री रोकने पर विरोध

पारस एचएमआरआई के डॉक्टरों ने ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे 6 साल के बच्चे की बचाई जान

जयप्रभा मेदांता हाॅस्पिटल ने अंडाशय कैंसर से पीड़ित महिला को ठीक होने की उम्मीदें जगाईं

Nationalist Bharat Bureau

मोदी सरकार आरटीआई अधिनियम को तड़पा-तड़पा कर मार रही है:खड़गे

जदयू ने बुलाई अल्पसंख्यक नेताओं की बड़ी बैठक, सीएम नीतीश भी रहेंगे मौजूद

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार वक्फ संशोधन बिल पर अपनी गलती सुधारें : तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में पटाखों पर सख्ती! 150 लोगों पर FIR, प्रदूषण नियंत्रण को लेकर एक्शन शुरू

Leave a Comment