Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सुखबीर सिंह बादल पर हुई फायरिंग

Sukhbir Singh Badal Attack

Sukhbir Singh Badal Attack Video :शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमलावर ने हमला किया है। वह दूसरे दिन सेवादार के रूप में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे थे, तभी उन पर गोली चलाई गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना आज सुबह की है जब सुखबीर सिंह बादल स्वर्ण मंदिर के मुख्य गेट पर पहुंचे और सेवादारी शुरू की। तभी एक शख्स ने उन पर फायरिंग की। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत हमलावर को पकड़ लिया।

इस हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसे न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है। वीडियो में एक व्यक्ति को गोली चलाते हुए देखा जा सकता है, जबकि वहां मौजूद लोग उसे काबू करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान पीछे से आवाजें सुनाई देती हैं कि बादल को गोली मारने का प्रयास किया गया। जब पत्रकारों ने हमलावर से सवाल किया कि उसने गोली क्यों चलाई, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।

सुखबीर सिंह बादल ने हाल ही में राम रहीम को माफी देने की अपनी गलती को कबूल किया था। इस पर श्री अकाल तख्त साहिब ने उन्हें धार्मिक सजा (तनखाह) सुनाई। इसके बाद से वह मंगलवार से अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सेवादारी कर रहे हैं। इस सजा के तहत उन्हें गले में पट्टिका लटकाकर स्वर्ण मंदिर में काम करने का निर्देश दिया गया था, जिसमें जूठे बर्तन और जूते साफ करना शामिल था। अकाल तख्त ने 2007 से 2017 तक उनकी सरकार द्वारा की गई ‘गलतियों’ का हवाला देते हुए उन्हें यह सजा दी। बुधवार को उनके सेवादारी का दूसरा दिन था।

तेजस्वी यादव ने द्रौपदी मुर्मू को बताया ‘मूर्ति’, बीजेपी का पलटवार, कहा: ये आदिवासी विरोधी

बरबीघा में हवा में चक्कर लगाते रह गए तेजस्वी यादव, हेलीकॉप्टर नहीं उतरने से महागठबंधन समर्थक भड़के

शहीद दिवस पर PM मोदी ने याद किए असम आंदोलन के वीर

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी की बाजपट्टी से चुनावी मैदान में उतरेंगे रामेश्वर कुमार महतो, RLM ने दिया विधानसभा टिकट

स्वच्छता की कमी कई बीमारियों को जन्म देती है:. वी.पी. सिंह

Nationalist Bharat Bureau

AIMIM ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहली सूची जारी की, 32 उम्मीदवारों के नामों से दिखा नया राजनीतिक समीकरण

शिक्षक पर चढ़ी आशिकी, पत्नी को छोड़ भागा टीचर, प्रेमिका का वीडियो वायरल

Nationalist Bharat Bureau

जानिए क्यों भीख मंगनेपर मजबूर हुए बिहार के छात्र नौजवान वो भी भाजपा,जदयू औऱ राजद….

पीएम मोदी–जॉर्डन रिश्तों की गर्मजोशी, क्राउन प्रिंस बने ड्राइवर

Nationalist Bharat Bureau

10 से 12 मई को मनाया जाएगा सीतामढ़ी महोत्सव

Leave a Comment